प्रांतीय वॉच

बलरामपुर में घूम रहा हाथियों का दल…जान जोखिम में डालकर पिकनिक मनाने पहुंच गए लोग‌

Share this

बलरामपुरः जिले के रामानुजगंज में वन विभाग की मनाही के बाद भी लोगों ने साल के पहले दिन अपनी जान को जोखिम में डाला. बड़ी संख्या में पलटन घाट, गुरुसिंधु जैसे पिकनिक स्पॉट पर बेधड़क पहुंचे. इधर, इलाके में हाथियों के दल को पहुंचने और लोगों से सतर्कता बरतने की वन विभाग और प्रशासन ने पहले से ही चेतावनी दे रखी थी.

कई दिनों से मचा रखा है इलाके में उत्पात

रामानुजगंज हाथी प्रभावित क्षेत्र के पिकनिक स्पॉट पर नहीं जाने की प्रशासन ने अनाउंसमेंट कराया था. ग्राम पंचायत भीतरचुरा में 28 दिसंबर को हाथियों ने देवशरन पंडो नाम के युवक को बेरहमी से मार डाला था. बीती रात लुरगी गांव में हाथियों ने 7 घरों को तोड़ कर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया.

बलरामपुर के रामानुजगंज क्षेत्र में पिछले 5-6 दिनों से हाथियों का दल (Group of Elephant’s in Balrampur) घूम रहा है और जगह-जगह उत्पात मचा रखा है. इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने लोगों को पिकनिक स्पॉट पर नहीं जाने की चेतावनी दी थी. लेकिन नए साल में लोगों ने प्रशासन की सभी चेतावनियों को ही मानो ठेंगे पर रखा.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *