रायपुर वॉच

महापौर एजाज ढेबर एवं रायपुर उत्तर विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा एवं आकाश तिवारी सहित..35 लाख रुपए लागत के नये सी. सी. रोड के निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

Share this

रायपुर – आज नव वर्ष 2022 के प्रथम दिन नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर  एजाज ढेबर एवं रायपुर उत्तर विधायक एवं छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष  कुलदीप सिंह जुनेजा ने पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड नम्बर 35 के क्षेत्र के रहवासियों को वार्ड पार्षद एवं निगम एमआईसी सदस्य  आकाश तिवारी सहित 35 लाख रूपये की स्वीकृत लागत के नये सी. सी. रोड के निर्माण कार्य एवं पेवर लगाये जाने के विकास कार्य का शुभारम्भ श्रीफल फोड़कर एवं कुदाल चलाकर करते हुए शानदार सौगात दी. महापौर  एजाज ढेबर एवं उत्तर विधायक  कुलदीप सिंह जुनेजा को नये वर्ष के पहले दिन पण्डित रविशंकर शुक्ल वार्ड नम्बर 35 के रहवासियों को 24 लाख रूपये की नई सी.सी. रोड एवं 11 लाख रूपये में पेवर लगाये जाने के नये विकास कार्यों का शुभारम्भ करने हेतु सभी वार्डोवासियों की ओर से हार्दिक धन्यवाद दिया. महापौर  एजाज ढेबर ने जोन क्रमांक 4 के जोन कमिश्नर  विनय मिश्रा एवं कार्यपालन अभियन्ता  लोकेश चंद्रवंशी को तत्काल वार्ड 35 में स्वीकृति अनुसार नई सी.सी. रोड एवं पेवर का विकास कार्य प्रारम्भ करवाकर सतत मॉनिटरिंग करवाकर तय समयसीमा के भीतर उच्च स्तरीय गुणवत्ता बनाये रखकर पूर्ण करवाना प्राथमिकता से सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिये.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *