देश दुनिया वॉच

कबाड़ कारोबारी निकला करोड़पति…छापामार कार्रवाई में 25 करोड़ की संपत्ति जब्त

Share this

उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस ने चोरी और लूट के वाहनों का कटान करने के आरोपी हाजी गल्ला के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके वेस्टर्न रोड स्थित बंगले पर बने अवैध गोदाम को शुक्रवार को सील कर दिया। इस गोदाम का बाजार मूल्य 25 करोड़ रुपए आंका जा रहा है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने बताया कि संगठित अपराध एवं कुख्यात अपराधियों के विरुद्ध मेरठ पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज हाजी के वेस्टर्न रोड स्थित बंगला नंबर 235 पर बने एक गोदाम को सील कर दिया।
गौरतलब है कि गल्ला के विरुद्ध विभिन्न थानों में कम से कम 32 अभियोग पंजीकृत हैं। आरोप है कि वह स्थानीय एवं दूर-दराज के क्षेत्रों से भी चुराये गये वाहनों का अवैध कटान करने और उनका क्रय एवं विक्रय करने में शामिल है। इसके गिरोह के अन्य सदस्य भी न्यायिक अभिरक्षा में निरुद्ध किए गए हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *