देश दुनिया वॉच

देश में ‘ओमिक्रान’ का आंकड़ा फिर बढ़ा, अब तक 1431 लोग आ चुके चपेट में, बढ़ती ही जा रही रफ्तार

Share this

नई दिल्ली। देश में कोरोना के सा​थ ही कोरोना के नए वैरिएंट की रफ्तार लगातार तेज होती जा रही है। एक ही दिन में 150 के करीब नए मरीजों की पहचान के बाद अब देश में ‘ओमिक्रान’ से संक्रमित लोगों का आंकड़ा 1431 पहुंच गया है। इससे पहले शुक्रवार को यह आंकड़ा 1270 के करीब था। देश के विभिन्न राज्यों में ‘ओमिक्रान’ के मामलों में जिस तेजी से इजाफा हो रहा है, वह बेहद ही खौफनाक है।

सामने आ रही रिपोर्ट के मुताबिक 454 मरीजों के साथ महाराष्ट्र प्रथम पायदान पर है, तो 351 मरीजों के साथ दिल्ली दूसरे नंबर पर है। कुल 23 राज्यों में ‘ओमिक्रान’ ने अपनी जड़े विकसित कर ली है और यह फैलती ही जा रही है।

कोरोना का यह नया वैरिएंट 2 दिसंबर को सबसे पहले केरल में आया था, उसके बाद महज एक माह के समयांतराल में इसने देश के 23 राज्यों में जहां अपनी जड़े फैला ली है, तो वहीं 1431 लोगों को संक्रमित कर लिया है। वहीं दो लोगों की इस बीमारी की वजह से मौत भी हो चुकी है।

‘ओमिक्रान’ को ढूंढ निकालने वाले वैज्ञानिक ने स्पष्ट रूप से कहा है कि ‘ओमिक्रान’ के संक्रमण को आसानी से नहीं रोका जा सकता और इसके संक्रमण से बच पाना नामुमकिन है। बहरहाल देश में ‘ओमिक्रान’ से बचाव के लिए आज से 15 से 18 साल के बच्चों का टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरु कर दिया गया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *