प्रांतीय वॉच

वेतन विसंगति दूर कराने सहायक शिक्षक फेडरेशन डोंगरगढ़ के साथियों ने दूसरी दिन भी भरी हुंकार-

Share this

 

तिलकराम मंडावी : डोंगरगढ़/कलकसा— छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय आहृवान पर सहायक शिक्षक फेडरेशन डोंगरगढ़ इकाई के लगभग 550से अधिक शिक्षक साथियों ने अपनी एक सूत्रीय माँग के लिए आज दूसरे दिन भी हुंकार भर दी । वे अपनी एक सूत्रीय माँग को लेकर अपनी आवाज़ बुलंद करने वालों में ब्लाक अध्यक्ष हीरा लाल मौर्य ने कहा कि इस बार आर पार की लड़ाई लड़ना है। सहायक शिक्षकों को वेतन विसंगति के चलते प्रति माह 12 से 15 हजार की आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है. ब्लाक संयोजक ओमप्रकाश साहू ने कहा कि जब भूपेश बघेल जी विपक्ष में थे तब उन्होंने कहा था कि वर्ग 1और 2को लाभ और 3 के साथ धोखा हुआ है .जब हमारी सरकार आ जायेगी तो तीन माह में ही वेतन विसंगति को दूर कर देंगे. लेकिन तीन साल बीत जाने के बाद भी सरकार वेतन विसंगति को दूर नहीं कर पाएं है. ब्लाक सचिव चंद्रशेखर विजयवार ने कहा कि सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति को दूर करने के लिए जो कमेटी गठित की गई उनको तीन माह का समय दिया गया था लेकिन अधिकारियों की हठधर्मिता के चलते सरकार की किरकिरी कर रही है. ब्लाक कोषाध्यक्ष इन्द्रजीत मंडलोई ने कहा कि यदि हम एक होकर अपनी संगठन क्षमता का परिचय देंगे तो वेतन विसंगति जरुर दूर होगी. महिला मोर्चा की ब्लाक अध्यक्ष लक्ष्मी देवांगन , शैल शर्मा, हेमलता पटेल, कचरा मंडावी, भावना यादव ने नारी शक्तियों से इस हड़ताल में बढ़ चढ़ कर भाग लेने की अपील की. सभा को अमृत दास साहू, रोहित कुमार यादव, कमल दास साहू , इन्द्र कुमार सोनी , भीखम वर्मा , शिव कुमार कंवर ,देवेन्द्र कुमार खोब्रागड़े, ललित प्रताप सिंह, लाला राम चन्द्रवंशी, कृष्ण कुमार पटेल, उमेश देशलहरा, जितेन्द्र डहाट, रितुराज साहू, भनेश्वर कतलाम, नंद कुमार साहू, राजेंद्र ठाकुर, बंदिश नेमपांडे, अमीन कुरैशी, ,हरीश साहू,दावेन्द्र नागर ,मदन मंडावी, ललित प्रताप सिंह, अमिताभ दुफारे, मनीष बडोले,अंकालू धुर्वे,प्रीतिबाला लाटिया ,सुभाष रणदिवे,मनीष बडोले, प्रियंका सिंह एवं अन्य लोगों ने संबोधित किया. सभा का संचालन मीडिया प्रभारी अमिताभ दुफारे, राजेश देवांगन एवं शैल शर्मा ने किया.
इस हड़ताल का असर यह हुआ कि सहायक शिक्षक जो दूसरे संगठन से जुड़े हुए थे वे छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन की सदस्यता लेकर हड़ताल में सम्मिलित हो गए हैं। इस हड़ताल में प्रमुख रूप से राजेश्वर यादव, कमलदास साहू, रोहित यादव,रमेश सिन्हा, सुखनंदन पैकरा,डालेश्वर देवांगन,कृष्ण कुमार देवांगन, हेमन्त कोर्राम, विनोद नागदिवे, कुलदीप राजनकर, जयप्रकाश सिन्हा, मुकेश कांडे,कनक साहू,खिलावन निर्मलकर, केशो विश्वकर्मा, मोतीलाल ठाकुर, अरुण साहू,यमुना जत्ती, दीप्ति राजनकर, हेमबति कतलाम,बीटान साहू, चुनिका सिन्हा, राजकुमारी भुआर्य के साथ साथ सैकड़ो सहायक शिक्षक उपस्थित रहे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *