प्रांतीय वॉच

विकास की राह पर सरपट दौड़ता छत्तीसगढ़ कांग्रेस राज में पिछड़ गया है – अशोक बजाज

Share this

 

तापस  सन्याल / भिलाई3-  भिलाई 3-चरोदा नगर निगम चुनाव में सक्रिय भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज ने जरवाय, हथखोज, उमदा में भाजपा के वार्ड प्रत्याशियों के कार्यालय का शुभारंभ किया तथा बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
बैठक में कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन करते हुए अशोक बजाज ने कहा कि हमे द्वारा-द्वार जाकर जनता से कमल फूल में मतदान की अपील करनी है। हमे उनसे भाजपा की विकासपरक सोंच को सामने रखते हुए वर्तमान कांग्रेस सरकार की क्षेत्र को पीछे करने वाली नीतियों पर बात रखना।
श्री बजाज ने कहा कि विकास की राह पर सरपट दौड़ रहा छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार आने के बाद काफी पीछे हो गया है। बीते ढाई साल में राज्य की भूपेश सरकार ने कोई नया काम तो नहीं किया बल्कि भाजपा सरकार में स्वीकृत कामों पर भी अड़ंगा लगा दिया है। क्षेत्र के बहुत से काम भूपेश सरकार ने रोक रखे हैं यह बात जनता को बताना जरूरी है।
इस अवसर पर नटवर ताम्रकार,पद्मिनी साहू,राकेश बंछोर, इंदुमती साहू,दयानंद कुशवाहा,आत्मानंद पटेल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *