रायपुर। देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी का दौर जारी है। आज जारी हुए नए दाम में डीजल का रेट 33 से 35 पैसे तो वहीं पेट्रोल के दाम 26 से 30 पैसे बढ़े हैं। पहली बार राजधानी रायपुर में डीजल के दाम 100 रुपए के पार पहुंच गया। सुबह 6 बजे जारी नई कीमत के अनुसार अब एक लीटर डीजल की कीमत 100.34 रुपए हो गया है। वहीं एक लीटर पेट्रोल की कीमत 101.73 रुपए हो गया है। देश के अन्य राज्यों की ओर नजर डाले तो दिल्ली में पेट्रोल का दाम 104.14 रुपए जबकि डीजल का दाम 92.82 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 110.12 रुपए व डीजल की कीमत 100.66 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 104.80 रुपए जबकि डीजल का दाम 95.93 रुपए लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 101.53 रुपए लीटर है तो डीजल 97.26 रुपए लीटर है।
रायपुर में डीजल के दाम 100 रुपए के पार, पेट्रोल की कीमत में भी उछाल, देखें आज का नया रेट

