प्रांतीय वॉच

उर्दू पुस्तकालय रामचन्द्रपुर में गांधी जयंती के अवसर पर कार्यक्रम किया गया आयोजित

Share this

आफ़ताब आलम/बलरामपुर : बलरामपुर जिला के रामचन्द्रपुर में छत्तीसगढ़ उर्दू अकादमी के सौजन्य से उर्दू पुस्तकालय एवं अध्ययन केन्द का संचालन जनवरी 2021 से मोहम्मद साबीर कादरी जन्कल्याण समिति रामचन्द्रपुर के द्वारा किया जा रहा है | जिसमें उर्दू अदब की किताबों के साथ, प्रतियोगी परीक्षा की बेहतरीन किताबें उपल्बध हैं, जिससे क्षेत्र के प्रतियोगिता की तैयारी में लगे युवाओं के लिए बड़ा ही मद्दगार साबित हो रहा है।

मुख्य अतिथि जनपद सदस्य मोहम्मद बक्स अंसारी ने कार्यक्रम को संबोधीत करते हुए कहा की आज यह केन्द्र इब्तदाई दौर मे है, इसे सभी के सहयोग सेे आगे बढ़ाना होगा, जिससे क्षेत्र में उर्दू अदब के साथ ही क्षेत्र के युवाओं के भविष्य को उज्वल बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।

आज 02 अक्टुर को गांधी जयंती के अवसर पर उर्दू पुस्तकालय एवं अध्ययन केन्द रामचन्द्रपुर मे कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि जनपद सदस्य मोहम्मद बक्स अंसारी , ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामचन्द्रपुर के प्रवक्ता मोहम्मद बक्स अंसारी, अल्पसंख्यक अध्यक्ष सरफराज अनवर, मौलाना उमर नुरानी, कांगेस के युवा नेता सरजू रवि, संतोष मांझी, रिजवान अंसारी, अरशद एजाज, मास्टर गुलाम कादीर, एहतेशम अनवर, मनोज कुर्रे, नसीम अंसारी, नन्दकेश्वर सिंह, हाफीज जमील अहमद, मौलाना सुलतान अहमद, एमाम शफीउल्लाह अंसारी, सईद अंसारी आदि क्षेत्र के लोग सम्लित हुए।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *