प्रांतीय वॉच

रेलवे ने अपनें स्वार्थ के लिए लंबे समय से बंद कर दिया अंडरब्रिज, व्यापार ठप हुआ तो आक्रोषित होकर घेराव करनें पहुंचें व्यापारी

Share this

तिलकराम मंडावी/डोंगरगढ़ : रेलवे ने तीसरी लाइन व प्लेटफार्म निर्माण के चलतें कालका पारा के अंडरब्रिज को लंबे समय से अपनें कब्जें में लेकर आवाजाही बंद कर रखा है। इससें रेलवे चौक व बुधवारी पारा का कारोबार लगभग पूरी तरह से ठप हो गया है। अंडरब्रिज से आवाजाही को बंद करनें को लेकर व्यापारी लंबे समय से उम्मीद लगाकर बैठे है। लेकिन रेलवे ने निर्माण का हवाला देकर आवाजाही को पूरी तरह से बंद कर रखा है। मंगलवार को व्यापारी आक्रोषित हो उठें और एकत्रित होकर एईएन दफतर का घेराव करनें पहुंच गए। नगर पालिका अध्यक्ष सुदेष मेश्राम व नेता प्रतिपक्ष अमित छाबड़ा के नेतृत्व में रेलवे चौक के व्यापारी पैदल मार्च करतें हुए एईएन दफतर पहुंचें। आक्रोषित व्यापारियों ने कहा कि कोरोनाकाल के पूर्व से ही कालका पारा अंडरब्रिज से आवाजाही को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। जबकि कालका पारा, बधियाटोला, मंदिर क्षेत्र समेत ग्रामीण क्षेत्र के लोग अंडरब्रिज से रेलवे चौक आनें के लिए आवाजाही करतें थे। पटरी पार के लोगों के भरोसे रेलवे चौक व बुधवारी पारा के दुकानदारों का व्यापार चल रहा था। लेकिन आवाजाही बंद होनें की वजह से कालका पारा क्षेत्र के लोग नए अंडरब्रिज व ओवरब्रिज से आवाजाही कर रहे है और रेलवे चौक आनें के लिए लंबी दूरी होनें की वजह से लोग खरीदारी गोल बाजार से करके वहीं से वापस हो रहे है। पहलें तो अंडरब्रिज बंद होनें से व्यापार ठप है और उसमें कोरोना के चलतें और दोहरी मार व्यापारी झेल चुके है।

रेलवे ने अंडरब्रिज को हमेषा नाला ही माना- रेलवे ने कालका पारा अंडरब्रिज को हमेषा बरसाती नाला ही माना है। रेलवे के रिकार्ड में अंडरब्रिज नाला दर्ज है। इसलिए उसनें न तो कभी मरम्मत कराया और न ही आम लोगों को आवाजाही में सुविधा प्रदान की। जबकि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष तरूण हथेल ने अपनें कार्यकाल में रेलवे के अफसरों से पत्राचार कर आवागमन को सुगम बनानें के लिए मरम्मत कराकर सड़क निर्माण करा दिया था। लेकिन तीसरी लाइन व प्लेटफार्म निर्माण के नाम पर अंडरब्रिज को रेलवे ने अपनें स्वार्थ के लिए बंद कर रखा है।
एफओबी से आवाजाही भी बंद, मांग के बाद भी नहीं खोल रहे- कालका पारा के लोग प्लेटफार्म के उपर बनें फुट ओवरब्रिज का उपयोग पैदल आवाजाही के लिए कर रहे थे। लेकिन कोरोनाकाल से एफओबी को भी रेलवे ने बंद कर रखा है। इसलिए पैदल आवाजाही भी नहीं कर पा रहे है। कालका पारा के लोगों को खरीदारी करनें लंबी दूरी तय करके गोल बाजार आना पड़ रहा है। बुधवारी व रेलवे चौक का व्यापार पटरीपार के निवासियों के भरोसे चलता है। लेकिन रेलवे की मनमानी के चलतें भी एफओबी कोरोनाकाल से बंद है। केवल यात्रियों के लिए प्लेटफार्म से एफओबी होकर आवाजाही हो रही है।
मंदिर क्षेत्र में दर्षनार्थियों की भीड़- पार्शद अलका जयेष सहारे, षिव निशाद, रमेष लिल्हारे, तरूण हथेल, मतीन खान, सोनू तिवारी, पिंटू भाटिया, विनायक अन्ना व अन्य व्यापारियों ने बताया कि अंडरब्रिज निर्माण होनें के बाद रेलवे क्रॉसिंग को तत्काल बंद कर दिया गया। इसलिए अब पटरीपार जानें के लिए नया अंडरब्रिज व ओवरब्रिज की माध्यम है। लेकिन मंदिर क्षेत्र होनें की वजह से दर्षनार्थियों की आवाजाही व भीड़ रहती है। वहीं रणचंडी मंदिर से नीचे मंदिर तक रास्ता काफी खराब हो गया है। गोल बाजार जानें के लिए कालका पारा क्षेत्र के लोगों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। इसलिए कालका पारा अंडरब्रिज को खोलकर व्यापारियों व नागरिकों को राहत प्रदान किया जाएं।
निर्माण कार्य जारी हैः एईएन सिंह- कालका पारा अंडरब्रिज खोलनें को लेकर रेलवे के एईएन डीके सिंह का कहना है कि अभी निर्माण कार्य जारी है। यदि आवाजाही चालू कर दिया जाता है तो हादसें की जिम्मेदारी कोई नहीं लेगा। इसलिए अभी निर्माण करीब 8-10 माह और चलेगा। इसके बाद अंडरब्रिज से आवाजाही षुरू करा दिया जाएगा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *