रायपुर वॉच

बड़ी लापरवाही: खुले में फेंक दिया हजारों पैकेट एक्सपायरी दवाई, कचरा समझकर खा गई गाय, तड़प-तड़पकर मौत

Share this

बालोद : बालोद नगर के जयस्तंभ चौक, कांग्रेस भवन के बाजू में अज्ञात मेडिकल संचालक ने एक्सपायरी दवाई (Expiry medicine) फेंक दी। इन एक्सपायरी दवाओं को एक मवेशी ने खा लिया, जिससे तहसील कार्यालय के पास मंगलवार को तड़प-तड़प कर उसकी मौत हो गई। जिस किसी मेडिकल संचालक ने एक्सपायरी दवाई को फेंका था, उसके खिलाफ लोगों ने आक्रोश जाहिर किया है। टैक्सी स्टैंड के वाहन चालकों ने बताया कि कांग्रेस भवन के पास ही तीन दिन से एक्सपायरी दवाई को फेंककर उसे जलाने का प्रयास किया गया। लेकिन बड़ी संख्या में एक्सपायरी दवाई पड़ी हुई है। मामले में कांग्रेस भवन से लगे मेडिकल संचालक से मोबाइल फोन के जरिए संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने फोन ही रिसीव नहीं किया। एक्सपायरी दवाई खाकर गाय की मौत हो गई। सुबह 11 बजे की घटना के बाद दिनभर मृत मवेशी ऐसे ही खुले में पड़ा रहा, लेकिन किसी की नजर नहीं गई। वार्ड के कुछ लोगों ने नगर पालिका उपाध्यक्ष अनिल यादव को इसकी जानकारी दी। नगर पालिका एवं गौसेवक युवकों ने गाय का अंतिम संस्कार किया।

गौ सेवकों ने किया अंतिम संस्कार
प्रत्यक्षदर्शी देवनाथ ध्रुवे, नंदू ढीमर एवं समीप मौजूद ड्राइवरों ने बताया कि गाय जब उल्टियां व फडफड़़ाने लगी, अपना मुंह हिलाने लगी तो हमे आभास हुआ कि गाय ने कुछ न कुछ जरूर खाया है। जहां गाय पहले मौजूद थी, उस जगह को देखने गए तो पता चला कि किसी ने एक्सपायरी दवाई डाल दिया है। जिसे गाय ने खा लिया है। जिसके चलते ही गाय की मौत हुई है। लोगों ने अज्ञात मेडिकल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *