UP ELECTION 2027: Akhilesh Yadav’s election move! ‘Manifesto of the people’s mind’ released on Constitution Day
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को संविधान दिवस के मौके पर लखनऊ में एक जनसभा कर चुनावी घोषणापत्र जारी किया। सपा ने इसे ‘जन-मन का मैनिफेस्टो’ और ‘पीडीए का प्रणपत्र’ नाम दिया है।
इस दौरान सपा सरकार में मंत्री रहे आजम खान ने कहा कि एक समय हम दोनों बाप-बेटे को लग रहा था कि हमारा एनकाउंटर किया जाएगा। हम दोनों को अलग-अलग गाड़ियों में लाया गया। उन्होंने कहा, कि जेल की जिंदगी मौत से भी बदतर थी। इन्होंने हमारे साथ अंग्रेजों से बुरा बरताव किया। आजम ने कहा, कि हम वोट कटवा नहीं वोट जुड़वा हैं, और अब मैं अखिलेश के साथ हूं।
घोषणापत्र में क्या है खास?
अखिलेश यादव ने घोषणापत्र जारी करने के दौरान कहा, कि अच्छे दिन नहीं आए, लेकिन बुरे दिन जाने वाले हैं।सपा ने घोषणापत्र के जरिए महिलाओं, युवाओं, किसानों और कर्मचारियों को साधने की तैयारी है। इस तारीख और नाम के जरिये पार्टी की सामाजिक न्याय के अपने राजनीतिक विमर्श को संविधान और जन आकांक्षाओं से जोड़ने की कोशिश भी की गई है।
सपा प्रमुख महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपये देने, स्त्री समृद्धि योजना, आउटसोर्सिंग व्यवस्था खत्म कर पक्की नौकरी, पुरानी पेंशन योजना लागू करने, भर्तियों में पूरा आरक्षण, गन्ना किसानों को 24 घंटे में भुगतान आदि वादे पहले ही किए जा चुके हैं। सपा ने वर्ष 2022 में अपने घोषणापत्र में 300 यूनिट मुफ्त बिजली, किसानों की कर्जमाफी, लैपटाप वितरण जैसे वादे किए थे।

