प्रांतीय वॉच

अन्नदाता खाद- बीज की समस्या से लगातार जूझ रहे : ओमप्रकाश जोशी

Share this
  • भाजपा किसान मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन

बेमेतरा। प्रदेश में खाद की किल्लत को ध्यान में रखते हुए भाजपा जिला किसान मोर्चा ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन कर जिले में किसानों को सुचारू रूप से रासायनिक खाद व विद्युत आपूर्ति करने राज्यपाल के नाम नौ सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम बेमेतरा को ज्ञापन सौंपा। जिसमें 36 घंटे का अल्टीमेटम जिला प्रशासन को दिया गया। मांग पूर्ण न होने पर शुक्रवार को धरना प्रदर्शन करने की बात ज्ञापन में कही गई।

प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से ओम प्रकाश जोशी जिलाध्यक्ष भाजपा बेमेतरा, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, भाजपा बेमेतरा जिला महामंत्री नरेंद्र वर्मा, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्रकुमार बबलू राजपूत, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष परमेश्वर वर्मा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपेश साहू, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष देवादास चतुर्वेदी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मीलता वर्मा सहित वरिष्ठ नेतागण शामिल हुए।

जिलाध्यक्ष जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि प्रदेश में लगातार खाद बीज की समस्या देखने को मिल रही है. और कई सहकारी सोसायटीयों में प्रदेश के किसानों को खाद बीज नहीं मिल पा रहा है. जिससे वह बैरंग लौट रहे हैं. कहीं न कहीं प्रदेश के अन्नदाता खाद- बीज की समस्या से लगातार जूझ रहे हैं.

पूर्व जिलाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि किसान इसी तरीके से खेती के समय खाद और बीज की समस्या से जूझते रहेंगे तो खेती काम प्रभावित होगा. अगर प्रदेश सरकार इस समस्या को समाप्त नहीं करती है तो भाजपा सड़क से लेकर सदन तक की लड़ाई लड़ेगी.

किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बबलु राजपूत ने कहा कि जहां एक ओर सोसाइटी में खाद नहीं है तो वहीं, निजी दुकानों में खाद सुगमता से निर्धारित मूल्य से 200 रुपए ज्यादा में उपलब्ध है. जिसकी शिकायत जिला प्रशासन से की गई पर अब तक कोई कार्रवाई देखने को नहीं मिली. वहीं, उन्होंने आगे यह कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को मार्केट के माध्यम से लूटने की कोशिश कर रही है.

प्रदर्शन में महामंत्री गोविंद पटेल, जिला पंचायत सदस्य राहुल टिकरिया, दीपक तिवारी, उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, छन्नू गुप्ता,अनिल रजक, राजाराम चंद्राकर मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा ,चंद्रशेखर राजपूत किसान मोर्चा मंत्री, लता वर्मा, मधु राजपूत, विजय सिन्हा, आलोक तिवारी प्रचार प्रसार मंत्री किसान मोर्चा, योगेश वर्मा, विवेक दीवान, तोपचंद बांधे, वीरेंद्र घृतलहरे, जितेंद्र मात्रे, बाल शंकर वर्मा, गुनेश वर्मा, संतोष कुमार साहू, बलराम पटेल मंडल अध्यक्ष बेरला , दिलीप नवरंग, राजकुमार खंडे, कपिल बंजारे, लालू साहू, आदर्श जोशी, सच्चिदानंद यादव, परस वर्मा, विकास तंबोली, मुचकुंद राजपूत, मनीष साहू, परमेश्वर वर्मा, गजेंद्र वर्मा, तुलसी राम साहू, युपेश साहू व अभिषेक राजपूत उपस्थित रहे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *