प्रांतीय वॉच

प्रेस समाचार-सरकार कृषि पदार्थों की आपूर्ति सुनिश्चित करे: जमुना सकनी

Share this
समैया पागे/बीजापुर : खरीफ फसल-चक्र में बोवाई शुरू होने जा रही है लेकिन खुद को किसानों की हितैषी बताने वाली भूपेश सरकार खरीफ चक्र के लिए गोदामों में कृषि पदार्थों की जगह शराब से भरा रखा है।जोगी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जमुना सकनी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि धान का ‘कटोरा’ कहा जाने वाला छत्तीसगढ़ में किसानों के साथ धोखा हो रहा है। आज किसानों को कृषि पदार्थ मजबूरन कालाबाजारियों से चौगुने दाम में खरीदना पड़ रहा है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे) मांग करती है कि राज्य सरकार तत्काल यूरिया और अन्य कृषि पदार्थों की आपूर्ति सुनिश्चित करें। इस समस्या के निराकरण हेतु पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिले में जांच समिति गठित कर युरिया, सुफरफॉस्फेट , डीएपी पोटाश, गिपसम, जिंकटेड पाउडर उपलब्धता का गोदामों में जा कर भौतिक स्थल निरीक्षण कर उनकी कमी और व्यापक कालाबाजारी की विस्तृत जानकारी जिला कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।ज्ञापन सौपने के पश्चात कृषि पदार्थों की कमी और व्यापक कालाबाजारी के विरुद्ध जिला मुख्यालय में एक दिवसीय धरना भी किया जायेगा।इस आंदोलन के लिए निम्नानुसार समय-सारिणी का निर्धारण किया गया है:-गोदामों का स्थल निरीक्षण 15 जून, कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन 17 जून, एक दिवसीय सांकेतिक धरना 19 जून को दो पहर 12 बजे से 2बजे तक किया जाना निर्धारित है।जांच समिति में दीपक मरकाम, गुड्डू कोरसा, सल्मैया अंगनपल्ली, रामचन्द्रम ऐरोला, चन्द्रशेखर अंगनपल्ली, शिवैया कुड़ियम, सुधाकर के.जी.,रोशन झाड़ी, जम्मू सिंह ठाकुर, विकास सड़मेक, किशोर सण्डरा सुनीता तिवारी, अंजली तेलम, मुकेश हेमला, सोमा पद्दाम सामील किया गया है।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *