प्रांतीय वॉच

सरकार के ढाई साल को लेकर BJP की PC, राजधानी में रमन..दुर्ग में विष्णु देव साय..धमतरी में प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने राज्य सरकार पर बोला हमला

Share this

रायपुर। राज्य सरकार के ढाई साल पूरे होने के मामले पर आज बीजेपी ने प्रेस कांन्फ्रेंस कर राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि ‘ढाई साल पूरा होने के बाद सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी, भाजपा ने राज्य सरकार की असफलताओं को सामने रखा है, सरकार की असफलताओं को लेकर हम जनता के बीच जाएंगे। राज्य सरकार अलोकप्रिय और असफल साबित हुई है। रमन सिंह ने आगे कहा कि ‘कांग्रेस का नारा था वक्त है बदलाव का अब जनता कहने लगी है ‘वक्त है पछतावे का’। कांग्रेस ने अपने किसी भी चुनावी वादे को पूरा नहीं किया, कार्यकाल हुआ आधा, राज्य सरकार भूल गई वादा।

बता दें कि प्रदेश सरकार को आने वाले 17 जून को ढाई साल पूरा हो जायेगा। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि केंद्र की योजना को लागू करने पर राजनीति हो रही है, 15 साल में हमने 33 हजार करोड़ का कर्ज लिया, ढाई साल की सरकार ने 36 हजार करोड़ रुपए का कर्ज ले चुकी है। 5 साल में यह सरकार 1 करोड़ 30 लाख रुपए कर्ज लेगी, प्रतिवर्ष ब्याज के रूप में 53 सौ करोड़ रुपए दे रही है। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि PSC भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है, वर्तमान PSC अध्यक्ष के ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप हैं।

वहीं दुर्ग जिले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय भी प्रेस कांन्फ्रेंस लेने पहुंचे हैं, भाजपा कार्यलय दुर्ग में PC में उन्होंने भी राज्य सरकार के ढाई साल के मुद्दे पर सरकार का घेरा।

इधर धमतरी में पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने PC ली है, राज्य सरकार के ढाई साल के मुद्दे PC में उन्होंने कहा कि इस सरकार ने जनता से किए कई वादे को पूरा नहीं किया है, प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल चुकी है। चर्चा के दौरान पूर्व मंत्री पांडेय ने कहा कि राज्य की सरकार को ढाई साल होने वाला है.लेकिन इस अवधि में राज्य सरकार कोई गिनाने वाला काम नही किया है, पूर्व भाजपा शासन काल में स्वीकृत कामों का लोकार्पण भूमिपूजन कर रहे हैं.आगे कहा कि राज्य में अब माफियाओ का राज चल रहा है और राज्य सरकार माफियाओं के हितो में काम कर रही है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने के बाद लगातार लूट, हत्या, रेप चोरी, डकैती सहित कई अपराधों में काफी बढ़ोतरी हुई, प्रदेश में कानून व्यवस्था ने दम तोड दिया है। पहले अपराधी पुलिस से डरते थे लेकिन अब पुलिस अपराधियों का सहारा ले रही ह, वहीं पूर्व मंत्री पांडेय ने कहा कि प्रदेश की जनता वर्तमान सरकार से काफी निराश हो गए है। किसानो, बेरोजगारो, महिलाओ से किए वादे को आज तक पूरा नही किया गया है..जिससे आने वाले समय में प्रदेश की जनता इस सरकार को सबक सिखाएगी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *