पुलस्त शर्मा/मैनपुर : विकासखंड मुख्यालय मैनपुर से 16 किलोमीटर राजापड़ाव क्षेत्र शोभा के समीप मुख्य मार्ग पर बंदर के अचानक आ जाने से बाइक सवार अपना नियंत्रण खोकर व मोटरसायकल से गिरकर घायल हो गया जिसे संजीवनी 108 के सहारे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मैनपुर लाया गया। शोभा थाने से मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर 1.15 के आसपास महेश कुमार नेताम पिता मेहत्तर नेताम कन्हारपारा (रावपारा) निवासी अपने निजी कार्य से जरहीडीह जाते समय बीच रास्ते में बंदर के आ जाने से बीच-बचाव करते समय दुर्घटना का शिकार हो गया एवं बाईक से फिसलने से सिर और कमर में गंभीर चोट लगी है जिसे संजीवनी 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मैनपुर पहुंचाने के बाद प्राथमिक उपचार किया गया है। ड्यूटी में तैनात डॉ सुधाशु. पटेल के पहले जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम ने खबर पाकर अस्पताल पहुंच करके घायल का समुचित इलाज के लिए अपनी ड्यूटी निभाते नजर आए। समाचार लिखे जाने तक गंभीर हालत को देखते हुए घायल को गरियाबंद जिला अस्पताल रेफर करने की तैयारी कर रहे है।
बंदर के रास्ते मे आ जाने से बाइक सवार ने खोआ अपना नियंत्रण, बाईक से फिसलकर हुआ घायल

