प्रांतीय वॉच

पर्यावरण दिवस पर ग्राम पंचायत मैनपुर कला मे पंचायत प्रतिनिधियों ने रोपे पौधे

Share this

पुलस्त शर्मा/मैनपुर : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शनिवार को ग्राम पंचायत मैनपुर कला मे सरपंच श्रीमती कमलाबाई नागेश, उपसरपंच प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में पंचों व पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा पंचायत प्रांगण सहित प्रमुख जगहो पर फलदार औषधी युक्त पौधो का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण संवर्धन के लिये संदेश दिया। इस दौरान पौधा रोपण करते हुए सरपंच श्रीमती कमला बाई नागेश ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति हम सभी को आगे आना होगा और वृहत वृक्षारोपण कर प्रकृति को सुरक्षा प्रदान करना है। उपसरपंच प्रदीप शर्मा ने कहा की पर्यावरण की रक्षा के लिये हमे अपने जीवन में आवश्यक रूप से पेड़ लगाना होगा जो हमारा कर्तव्य होना चाहिए। इस मौके पर सरपंच श्रीमती कमलाबाई नागेश, उपसरपंच प्रदीप शर्मा, सचिव चन्द्रकांता गौतम, पंच लक्ष्मण मांझी, सावित्री नेगी, लोकेश्वरी, जितेन्द्र नेगी, भुनेश्वर नागेश, पुष्पा क्षत्री, ज्ञान सिंह नागेश, डोमार यादव, भोगेन्द्र बारले, चमेली बाई, रेवती बाई, लक्ष्मण ध्रुव, विमला बाई, रूखमणी बाई, सुन्दर सिंह, गायत्री देवी, सुशीला बाई, कौशिल्या बाई सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *