प्रांतीय वॉच

जय बूढ़ादेव माँदरी नृत्य दल कोकड़ी के संचालक का आकस्मिक निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर

Share this

पुलस्त शर्मा/मैनपुर : विकासखंड मुख्यालय मैनपुर राजा पड़ाव क्षेत्र सर्व आदिवासी समाज युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भीमसेन मरकाम के पिता एवं जय बूढ़ादेव माँदरी नृत्य दल कोकड़ी के संचालक बहुत ही मिलनसार समाजसेवी आदिवासी संस्कृति पर आधारित माँदरी नृत्य को प्रदेश स्तर तक कला के माध्यम से छटा बिखेरने वाले व्यवहार कुशल खूनाराम मरकाम उम्र 65 वर्ष का लंबी अस्वस्थता के चलते आज सुबह आकस्मिक निधन हो जाने से क्षेत्र में शोक की लहर है। प्रकृति देव अपने चरणों में स्थान देते हुए मृत आत्मा को शांति प्रदान करे। उन्हें राजापडा़व क्षेत्र के जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम, जनपद सभापति घनश्याम मरकाम, वरिष्ठ समाजसेवी दलसू राम मरकाम, मयाराम नेताम, हेमराज मरकाम, रामेश्वर ध्रुव, डीएस भुनेश नेगी, मान सिंह मरकाम, खाम सिंह मरकाम, बुध लाल मरकाम, श्री राम मरकाम, सुनील मरकाम, जयदेव नेताम, दीनाचंद मरकाम, मोती राम नेताम, दुर्जन मरकाम, फुल सिंह मरकाम, अजय नेताम, सखाराम मरकाम, कृष्ण कुमार नेताम, गणेश राम नेताम, चिमन मरकाम, वालेश नेताम, जयदेव नेताम, परशुराम नेताम, रामचंद्र परदे, इतवारी राम नेताम, महेंद्र मरकाम, सुमन मरकाम, कमलचंद नेताम, पुरुषोत्तम परदे भीखम मरकाम सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ों लोगों ने उन्हें अंतिम विनम्र पेनांजली सादर जोहार किए हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *