पांडुका/ नवापारा- राजिम /रायपुर : राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर गरियाबंद जिले के हजारों NPS कर्मचारियों ने कोरोना संकट में शहीद हुए कोरोना योद्धाओं को अपने अपने घरों मे एक दीप जलाकर नम आंखों से श्रद्धाजंलि दिया।NOPRUF के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत, छत्तीसगढ़ के प्रदेश संयोजक संजय शर्मा, सहसचिव विनोद सिन्हा, संयुक्त सचिव यशवंत बघेल,प्रदेश संयुक्त मंत्री पूरन लाल साहू ने कहा कि पूरे देश में कोरोना संकट से निपटने के लिए देश के लाखो एनपीएस कार्मिक अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं जिसमे डाक्टर, नर्स, शिक्षक, बैंक कर्मी,स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस कर्मी, सफाई कर्मी, रेलवे कर्मी, कर्मचारी, अधिकारी सभी रात दिन देश सेवा में अग्रणी भूमिका में निभा रहे हैं जो कि अत्यन्त सराहनीय है, दूसरी तरफ इस कोरोना संकट में देश सेवा करते करते हम सभी के बीच से कई कार्मिक साथी स्वर्ग सिधार गए है जो कि अत्यन्त दुखद है। दिवंगत साथियों को श्रद्धांजलि देते हुए सरकार से मांग किया गया है कि तत्काल दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को 50 लाख का बीमा कवर दे। इस अवसर पर आई टी सेल गिरीश शर्मा, प्रांतीय पदाधिकारी गीता शरणागत,लता ध्रुव,जिला संयोजक भुवन यदु,अवनीश पात्र, घनश्याम दिवाकर,छन्नू सिन्हा, जितेंद्र सोनवानी, नंदकुमार रामटेके, नितिन बखारिया, दिनेश निर्मलकर, दिनेश्वर साहू,रवि अग्रवार, लोकेश्वर सोनवानी, विजयमनी वर्मा,बिरेन्द्र पवार, केशव सेन,ब्लाक संयोजक परमेश्वर निर्मलकर,हुलस साहू,संतोष साहू,गोविंद पटेल,लतीफ खान,उमेश यदु,किरण साहू,सुरेश केला,रामचरण दीवान,सलीम मेनन, मुकुंद कुटारे, डगेश्वर ध्रुव,छगन दीवान, खोमन सिन्हा सहित गरियाबंद जिले के हजारों NPS कर्मचारियों ने अपने अपने घर पर रह कर केंद्र सरकार एवं राज्य सरकारों के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए दिनाक 1 जून 2021 को ठीक रात के आठ बजे एक दीप जलाकर कोरोना संकट में शहीद हुए कोरोना योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित किया।
फोटो — दीप प्रज्वलन कर शहीद हुए कोरोना योद्धाओं को श्रद्धांजलि देते हुए संयुक्त महामंत्री पूरन लाल साहू एवं उनके परिजन।
दीप जलाकर कोरोना संकट में शहीद हुए कोरोना योद्धाओं को नम आंखों से गरियाबंद जिले के NOPRUF के हजारों NPS कर्मचारियों ने दिया श्रद्धाजंलि

