प्रांतीय वॉच

लखनपुर विकासखंड में शुक्रवार को मिले 46 कोरोना पॉजिटिव मरीज, नोडल अधिकारी ने दी जानकारी

Share this

जानिसार अख्तर/लखनपुर : लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित विकासखंड के विभिन्न स्थानों में 14 मई दिन षुक्रवार को स्वास्थ्य अमला के द्वारा 113 लोगों का एंटीजन मैथड से सैंपल लिया गया जांच उपरांत लखनपुर नगर के वार्ड 02 ,09में दो दो वार्ड क्रमांक 15 में 3कोरोना संक्रमित मरीज सहित ग्राम कुसु में 4 ग्राम जुनाडीह, गोरता,कोसंगा, कटिण्दा में तीन तीन संक्रमित ग्राम केवरा, तुरना रजपुरी,निमहा,बन्धा पतराटोली जोधपुर में दो- दो ग्राम। सलका, केवरा बेलदगी,गणेशपर,अंधला, चैनपुर लहपटरा जूना लखनपुर में एक- एक कोरोना संक्रमित मरीज़ पाये गए हैं। स्वास्थ्य अमला के द्वारा सभी कोरोना संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेट कर दवा का वितरण कर उपचार शुरू किया गया है।जांच के दौरान विनोद भार्गव, अनिल विश्वकर्मा, कृपा शंकर श्रीवास, अनिल तिर्की ,दीपक भगत, गुलाब सिंह, सत्यनारायण साहू,सहित स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे उक्त जानकारी लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कोविड 19 नोडल अधिकारी विनोद भार्गव के द्वारा दी गई है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *