प्रांतीय वॉच

दुकान बंद कराने के विवाद पर तीन ग्रामीणों ने एक युवक से की मारपीट, मामला दर्ज

Share this
जानिसार अख्तर/लखनपुर : लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तराजू दादर पारा में 4 मई कि शाम लगभग 4:15 बजे दुकान बंद कराने के विवाद पर तीन ग्रामीणों ने गांव के ही एक युवक को गाली गलौज कर किया मारपीट रिपोर्ट दर्ज पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम तराजू दादर पारा निवासी संतोष कुमार दास पिता निर्मल दास उम्र 37 वर्ष 4 मई की शाम 4:15 बजे गांव के बैंक मित्र को पैसा देने जा रहा था इसी दौरान गांव के ही बुद्धि सागर पिता आनंद दास अपने आंगन में खड़ा होकर दुकान बंद कराने को लेकर संतोष दास को गाली गलौज करते हुए हाथापाई करने लगा उसी समय उसके पिता आनंद  दास पिता किशुन दास व उसका लड़का कमलेश पिता आनंद दास  आये औऱ डंडा से मारपीट किया  जिससे संतोष दास घायल हो गया 5 मई को लखनपुर थाना पहुंच संतोष दास ने रिपोर्ट दर्ज कराया लखनपुर पुलिस ने धारा 294 506 323 34  भ.द. स.के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए मामले की जांच में जुटी है।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *