रवि सेन/बागबाहरा : आम आदमी पार्टी प्रदेश कमेटी सदस्य खल्लारी विधानसभा प्रभारी संतोष चंद्राकर के के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार से मांग करती है कि सभी छोटे बड़े मिडिया कर्मियों को फ्रंट लाइन वर्कर माना जाये क्योंकि पत्रकार फ्रंट लाइन वर्कर की तरह काम कर रहे हैं। कोरोनाकाल के इस भिषण स्थिति में पत्रकार मिडिया के साथी अपनी जान जोखिम में रखते हुए लोगों के बीच पहुंच कर लोगों की समस्याओं को मिडिया के माध्यम से सरकार के सामने रखते हैं जिससे शासन अपनी कमियों को दूर करती है सरकार को सुचारू रूप से चलाने में मिडिया का बहुत बड़ा हाथ होता है।
भारत में अब तक महामारी से 2 लाख से ज्यादा लोगों ने जान गंवा चुके हैं। वहीं अप्रैल 2020 से अब तक 200से ज्यादा पत्रकार अपनी जिम्मेदारी निभाने हुए अपनी जान गंवा चुके हैं। इसमें से कई फ्रीलांसर थे जिस वजह से कई लोगों का बीमा नहीं हो पाया था। फिर भी तमाम चुनौतियों के बावजूद देश के पत्रकार सही समाचार आम जन तक पहुंचाने के लिए फिल्ड से लेकर न्यूज रुम तक डटे हुए हैं। आम आदमी पार्टी की मांग है कि पत्रकारों को फ्रंट लाइन वर्कर मानते हुए सबसे पहले वैक्सिनेशन किया जाये तथा जिन पत्रकारों की कोरोनाकाल में कोरोनावायरस से मृत्यु हुई है उनके परिवार को कम से कम एक करोड़ की सहायता सम्मान राशि दें। पत्रकार साथियों द्वारा समाज आम जनता के प्रति किए गए उनके कार्यों का तुलना इस राशि से नहीं कर सकते। लेकिन फिर भी इस सम्मान राशि से उनके परिवार वालों को कुछ राहत मिल सकता है।

