प्रांतीय वॉच

पैराडाइज़ हाई स्कूल द्वारा कोविड अस्पताल नरहरपुर में फल किया गया वितरण

Share this
  • सेवा , जतन , सरोकार ही हमारी पहली प्राथमिकता है : रश्मि रजक
अक्कू रिजवी/कांकेर : कांकेर के मुख्यालय में स्थित गौरवशाली पैराडाइज़ हायर सेकेंडरी  स्कूल अपने शैक्षणिक कार्यों के अलावा जनहित के सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराता रहा है तथा योगदान करता रहा है। इसका एक अच्छा उदाहरण तब मिला,जब नरहरपुर स्थित डेडीकेटेड कोविड अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ कर रहे लगभग 50 मरीजों हेतु पैराडाइज़ द्वारा फलों के वितरण का प्रबंध किया गया । जिसकी प्रशंसा नरहरपुर सहित कांकेर में भी हो रही है। इस हितकारी समाज सेवा हेतु डेडीकेटेड कोविड अस्पताल के प्रबंधन तथा स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा पैराडाइज़ की प्राचार्य श्रीमती रश्मि रजक को हार्दिक धन्यवाद दिया गया ।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *