प्रांतीय वॉच

ग्रामीण अंचल में कोरोना वैक्सीन पर अफवाह का बाजार गर्म साथ ही तेंदुपत्ता संग्रहन भी पड़ रहा है कोरोना वैक्सीन पर भारी

Share this
  • 1 मई से 04 मई तक छुरा ब्लाक के 7927 अंत्योदय परिवार से महज 128 लोगो ने लगवाया कोरोना वैक्सीन का टीका
  • टीकारण पर अफवाहों का बाजार गर्म वही तेंदुपत्ता संग्रहन को भी बताया जा रहा है एक कारण

यामिनी चंद्राकर/छुरा : प्रदेश में कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए 01 मई से पूरे प्रदेश में 18 वर्ष से 44 वर्ष तक के अंत्योदय परिवार को वैक्सीन लगाने की प्रकिया प्रारंभ कर दी है।इसी कड़ी में गरियाबंद जिले के आदिवासी विकासखण्ड छुरा में भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा ब्लाक के 7927 अंत्योदय परिवार को टिका लगवाने व्यापक पैमाने पर प्रचार प्रसार के साथ टीकाकरण का शुभारंभ कर दिया है। लेकिन चिंताजनक बात यह है कि टीकाकरण को लेकर क्षेत्र के अंत्योदय परिवार उतने गम्भीर दिख रहे है इसका जीता जागता मिसाल है 01 तारीख से लेकर 04 तारीख तक छुरा ब्लाक में 18 से 44 के उम्र वाले 7927 अंत्योदय परिवार के महज 128 लोगो ने ही वैक्सीन लगवाया है एक बड़ी आबादी में बहुत कम लोगो का टीका लगवाना विभाग के लिए चिंता का विषय है। इस पूरे मामले की पड़ताल जब हमारे संवाददाता ने क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में जाकर जानना चाहा तो हतप्रभ करने वाली बात सामने आये।टीकाकरण को लेकर ग्रामीण इलाकों में तरह तरह की भ्रातियां फैली हुई है और इसका मुख्य जड़ है वाट्ससाँप मैसेज इन दिनों वाट्सअप पर कोरोना टीकाकरण को लेकर तरह तरह के भ्रातियां वाली वीडियो वायरल हो रहे है जिसके चलते ग्रामीण क्षेत्र के लोग टिका लगवाने से डर रहे है वही ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना टीकाकरण की धीमी रफ्तार का एक और कारण सामने आया वो है हरा सोना यानी तेंदुपत्ता की तोड़ाई को लेकर भी कोरोना भी वैक्सीन की रफ्तार धीमी हो गई है। ग्रामीण क्षेत्र के लोगो का मानना है कि कोरोना टीकाकरण करवाने के बाद टिका लगवाने वालो को बुखार हाथ पैर दर्द होने के चलते 4 से 5 दिन तक बेड रेस्ट करना पड़ रहा है जिसके कारण भी ग्रामीण टिका लगवाने से कतरा रहे है। अभी तेंदुपत्ता संग्रहन का समय है ग्रामीण क्षेत्र के लोगो के लिए तेंदुपत्ता तोड़ाई एक अतिरिक्त आय का जरिया है जिसे ग्रामीण हाथ से जाने देना नही चाह रहे है। इस सम्बंध में छुरा ब्लाक के ग्राम चरौदा के पूर्व उपसरपंच इमरान अली ने बताया कि क्षेत्र में वैक्सीन को लेकर तरह तरह की भ्रम फैल गया है इसका मुख्य वजह वाट्ससाप पर रोज आ रहे कोरोना वैक्सीन के वीडियो को भी बताया साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना वैक्सीन को लेकर ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव व पंचो को अपने गांव में कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित करना चाहिए उन्हें यह जानकारी देना चाहिये कि वैक्सीन को लेकर जो वाट्ससाप पर चल रहा है वो गलत है वैक्सीन लगवाने से आपके शरीर को कोरोना से लड़ने में क्षमता मिलती है। तो वही दूसरी ओर छुरा ब्लाक 74 पंचायत में युवा सरपंच पद पर आसीन है पर चिंता की बात यह है कि ब्लाक के कितनो सरपंच साहब खुद भी कोरोना टिका लगवाने में रुचि नही ले रहे है और जब वे खुद टिका नही लगवा रहे है तो फिर वे दूसरों को टिका लगवाने में कहा से प्रेरित कर पाएंगे ये भी एक बड़ा सवाल है टीकाकरण को लेकर। इस पूरे मामले को लेकर हमारे संवाददाता ने छुरा ब्लाक के बी एम ओ डॉ एस पी प्रजापति से बात की तो उन्होंने बताया कि ब्लाक में पहले चरण में 18 से 44 वर्ष के 7927 अंत्योदय परिवार को शासन के निर्देशानुसार टीकाकरण करना है जिसके लिए हमारे द्वारा पूरी तैयारी की गई लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि लोग टीकाकरण को लेकर गम्भीर नजर नही आ रहे है आज 04 दिन में हमारे द्वारा मुख्यालय सहित कई ग्रामो में शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया जिसमे इन 04 दिनों में सिर्फ 128 लोग ही कोरोना टिका लगवाने सामने आए है जो इस ब्लाक के हिसाब से बहुत कम है ब्लाक मेडिकल आफिसर ने इसका प्रमुख कारण टीकाकरण को लेकर लोगो मे फैली भ्रातियॉ को बताया उन्होंने कहा कि आज शोसल मीडिया वाट्सअप पर टीकाकरण को लेकर गलत अफवाहें फैलाई जा रही है जिससे डरकर लोग टिका लगवाने से कतरा रहे है हालांकि टिका लगवाने के बाद लोगो को बुखार और हाथ पैर दर्द के सम्बंध में सवाल पूछे जाने पर डॉ प्रजापति ने बताया कि 100 में 10 प्रतिशत लोगो को ही ऐसी समस्या आ रही है कोरोना टिका लोगों के लिए काफी फायदेमंद है अभी लोग इसकी महत्व नही समझ रहे है शहरों में लोग कोरोना टिका के लिए हजारों रुपये तक खर्च कर रहे है जबकि यहा सरकार मुफ्त में टिका लगा रही है। वही इस कोरोना को लेकर डॉ प्रजापति ने बताया कि कोरोना संक्रमण जुलाई अगस्त सितम्बर में और विकराल रूप लेने की आशंका है ठंड और बारिश में वायरस और तेजी से पनपता है।छुरा बी एम ओ एस पी प्रजापति ने क्षेत्र के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे अपने ग्रामो में वैक्सीन को लेकर फैली अफवाहों को लेकर ग्रामीणों को जागरूक करते हुए उन्हें टिका लगवाने के लिए प्रेरित करे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *