प्रांतीय वॉच

लाॅकडाउन का पालन कराने अधिकारी सड़क पर : मेडिकल दुकान में भीड़ देख रूके आयुक्त, अनुज्ञप्ति वैद्धता समाप्त होने पर वसूला 10 हजार जुर्माना

Share this
  • वैक्सीन सेंटर का अवलोकन भी

तापस सन्याल भिलाई/रिसाली : जिले में 17 मई तक लाॅकडाउन बढ़ाए जाने पर नगर पालिक निगम के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने व्यवस्थाए पूर्वरत रखा है। वे स्वंय निगम क्षेत्र का भ्रमण कर रहे है। स्टेशन मरोदा क्षेत्र के दो मेडिकल स्टोर्स की अनुज्ञप्ति वैद्धता समाप्त होने पर राजस्व विभाग के प्रभारी हरचरण सिंह अरोरा को कुल दस हजार जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए।
नगर पालिक निगम के आयुक्त व नोडल अधिकारी रमाकांत साहू मंगलवार की शाम रिसाली बस्ती, टंकी मरोदा, स्टेशन मरोदा क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान स्टेशन मरोदा स्थित मां लक्ष्मी  और चिन्नमया मेडिकल स्टोर्स के सामने भीड़ देख आयुक्त की नेतृत्व वाली टीम दोनो दवा दुकान की जांच की। अनुज्ञप्ति वैद्धता समाप्त होने पर निगम अधिकारियों ने मेडिकल स्टोर्स संचालक राजेन्द्र  टंडन व संतोष देवांगन से क्रमश 5000-5000 अर्थदण्ड वसूला।

निर्माण कार्य कराने पर जुर्माना
कलेक्टर गाइड लाइन में स्पष्ट उल्लेख है कि प्राइवेट निर्माण कार्य नहीं होगा। इसके बाद भी चोरी छिपे निर्माण कार्य कराने पर राजस्व निरीक्षक अनिल मेश्राम की टीम ने प्रगति नगर व नेवई में बीर सिंग यादव से  2000-2000 रूपए जुर्माना वसूला। इसके अलावा फिजिकल डिस्टेंस का पालन नहीं करने व पसरा लगाकर फल सब्जी बेचने वालों से कुल 2500 रूपए वसूल कर निगम कोष में जमा कराया गया।

आयुक्त ने की समीक्षा
नगर पालिक निगम के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे मौहारी मरोदा पहुंचे। वार्ड कार्यालय में लगे वैक्सीनेशन सेंटर का अवलोकन कर अंत्योदय राशन कार्ड हितग्राहियों से चर्चा की। उन्होंने हितग्राहिययों को शासन की योजना के तहत अंत्योदय कार्डधारियों को टीका लगाने कहा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *