प्रांतीय वॉच

कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए ग्राम रिकोकला के जनप्रतिनधि एवं पंचायत कर्मियों का चारों तरफ हो रहा तारीफ

Share this
पुरुषोत्तम कैवर्त/कसडोल : कसडोल विकासखंड के वनाँचल क्षेत्र के प्रमुख ग्राम पंचायत मे से एक रिकोकला मे लोगो की कोरोना के प्रति जागरूकता भरपुर देखने को मिल रहा है। इस गांव की जितनी तारीफ की जाये कम है क्यूंकि इस भीषण महामारी मे जहाँ सोशल मिडिया, व्हाट्सप्प, फेसबुक, इंस्टाग्राम एवं अन्य सोशल साइट्स के माध्यम से लोगो के मन मे भ्रम फैलाया जा रहा है वही इन सब चीजों से दूर रिकोकला गाँव मे लोगो की मानसिकता ही अलग है। वही इस संबंध मे ब्लॉक सोनाखान मिडिया प्रभारी प्रमोद कुमार साहू के द्वारा बताया गया की ग्राम के सरपंच सुरेन्द्र साहू, पूर्व सरपंच नंदकुमार ड़ड़सेना, ग्रामीण पंच, रोजगार सहायक दिनेश त्रिवेदी,मितानिन दीदियों के अथक़ प्रयासों से टीकाकरण की योजना मे हमें शत प्रतिशत सफलता प्राप्त हुई इनके द्वारा भरपूर सहयोग किया जा रहा है। वही इस संबंध मे गाँव के वरिष्ठ नागरिक रतन सिंह ड़ड़सेना, साहू समाज रिकोकला के परिक्षेत्र उपाध्यक्ष राजकुमार साहू ने मितानिनों के द्वारा प्राप्त भरपूर सहयोग से खुश होकर कोरोना काल की समाप्ति के पश्चात उनके लिए सम्मान समारोह के आयोजन कर उन्हें सम्मानित करने की बात कही है। वही ज़ब इस संबंध मे ग्रामीण चिकित्सा सहायक अधिकारी अधिकारी लक्ष्मी प्रसाद साहू से चर्चा हुई उनका कहना है की यहां लगभग 390 लोगो की टीकाकरण की जा चुकी है मतलब यहां शत -प्रतिशत टीकाकरण की जा चुकी है। ज्ञात हो की छत्तीसगढ़ शाशन के द्वारा 1 मई से 18 साल से ऊपर प्रत्येक नागरिक को मुफ्त टीकाकरण करने का एलान किया है जिसके मद्देनजर 45 साल से ऊपर के नागरिकों को वर्तमान समय मे अधिक से अधिक टीकाकरण कर लक्ष्य प्राप्ति की ओर आगे बढ़ा जा रहा है। इसके लिए हम सभी रिकोकला निवासी यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय भूपेश बघेल जी का एवं क्षेत्रीय विधायक व संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शाशन माननीय चंद्रदेव राय जी का विशेष आभार प्रकट करते है। इस जागरूकता के लिए क्षेत्र में चारो तरफ ग्राम पंचायत रिकोकला के जनप्रतिनधि, पंचायत कर्मी, मितानिनों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की इस जागरूकता के लिए भुरी भुरी प्रशंसा की जा रही है। इस तरह सभी को रिकोकला का अनुकरण करना चाहिए जिससे वैश्विक महामारी कोविड 19 से लोगों को बचाया जा सके।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *