दिलहरण चंद्रा/जैजैपुर : आबकारी विभाग द्वारा जैजैपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चल रहे कच्ची महुआ शराब के कारोबार पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए 7 लीटर अवैध हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब के साथ मामले में संलिप्त आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामला जैजैपुर थाना क्षेत्र के जुनवानी गांव की है जहां निवासरत काशीराम कुर्रे द्वारा हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब बनाकर भंडारण परिवहन तथा ग्राहकों तक सप्लाई कार्य किया जा रहा था जिस पर आबकारी विभाग द्वारा संबंधित मामले पर मुखबिर जरिए सूचना प्राप्त होने पर छापेमारी कार्यवाही कर उक्त आरोपी युवक को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से 7 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद कर लिया गया। वहीं उक्त मामले के संबंध में आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि कलेक्टर जांजगीर यशवंत कुमार के निर्देशानुसार व सहायक आयुक्त आबकारी श्री विजय सेन शर्मा की मार्गदर्शन में दिनांक *23-04-21 को* जिला-जांजगीर-चाम्पा (छ.ग.) के विभिन्न क्षेत्रों में लॉकडाउन के दौरान अवैध शराब के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाहियों का सिलसिला जारी रहा और दिनाँक 23/4/2021 को *वृत बाराद्वार* के ग्राम जुनवानी थाना जैजैपुर निवासी आरोपी काशीराम कुर्रे के संज्ञान आधिपत्य से *07 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब* जब्त कर छतीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2),59(क) का प्रकरण कायम किया गया।। उक्त कार्यवाही में *वृत प्रभारी डी. के. प्रजापति*, आरक्षक मोहन चौहान, भृत्य परसराम कहरा, बसन्ती बाई का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
जैजैपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चल रहे कच्ची महुआ शराब के कारोबार पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही, 7 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी युवक गिरफ्तार

