बालकृष्ण मिश्रा /सुकमा : सुरक्षाबलों ने बुधवार दोपहर एक सूटकेस से 4 किलो गांजा बरामद किया है। सूटकेस लावारिस हालत में पड़ा था। इसके बाद IED विस्फोटक होने की आशंका पर जवान पहुंचे थे। जवानों ने सूटकेस को कब्जे में ले लिया है। थोड़ी देर बाद जवान कोंटा पहुंचेंगे, इसके बाद मामले की ज्यादा जानकारी दी जाएगी। आशंका जताई जा रही है कि पुलिस डर से कोई तस्कर फेंक कर भाग गया।
जानकारी के मुताबिक, एर्राबोर के दरभागुड़ा इलाके में बुधवार दोपहर एक लावारिस सूटकेस पड़ा होने की सूचना मिली थी। इसके बाद कोंटा SDOP कृष्णा पटेल और CRPF 228वीं बटालियन के जवान मौके पर पहुंचे। बम स्क्वायड को भी मौके पर बुला लिया गया। जब सूटकेस खोला गया तो उसमें गांजा के पैकेट भरे थे। बरामद गांजे की कीमत करीब 20 हजार रुपए बताई जा रही है।