प्रांतीय वॉच

जिम्मेदारों ने अपनी काली करतूत को छुपाने के लिए  सी सी रोड निर्माण के सूचना बोर्ड पर पोता वारनिश

Share this
  • एक वर्ष में ही गड्ढे में तब्दील होने लगा है सड़क ग्रामीणों ने लगाया घटिया निर्माण का आरोप
यामिनी चंद्राकर/ छुरा : गरियाबंद जिले के छुरा विकासखण्ड के ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है यहां पर यह कहावत सटीक बैठती है की अंधेर नगरी चौपट राजा जिले के ग्राम पंचायतों में भरस्टाचार आम बात हो चुकी है यहां एक से बढ़कर एक कारनामा देखने को मिल रहा है सबसे बड़ी आश्चर्यजनक बात यह है कि इस जिले में अधिकारी कर्मचारी अधिनियम को अपने जेब में लेकर चलते नजर आ रहे है जिसके चलते गरियाबंद जिले के छुरा ब्लाक के ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव द्वारा शासन द्वारा जारी गाइडलाइन व पंचायत राज अधिनियम को ठेंगा दिखादे हुए खुलेआम अधिनियम के विरुध्द कार्य को अन्जाम देने में लगे है इसका मुख्य वजह है ऊपर बैठे जिम्मेदार अधिकारी  जो ये सब देखकर भी अंजान बने बैठे है अब आप  गौर करे कि किस तरह पंचायत में बैठे जिम्मेदार लोग जनता के हित के लिए जारी पैसो का बंदरबाट करने में जरा भी चूकते नजर नही आ रहे है।इसका खुलासा छुरा ब्लाक के ग्राम पंचायत जरगाव में देखने को मिला आज हमारे छत्तीसगढ़ अखबार के संवाददाता ने ग्राम पंचायत जरगाव के आश्रित ग्राम रवेली पहुचर एक वर्ष पूर्व सी सी सडक निर्माण मामले की पड़ताल की तो देखा गया कि पंचायत प्रतिनिधि द्वारा सी सी सड़क का निर्माण घटिया स्तर पर किया गया है सड़क का निर्माण शासन की गाइडलाइन के अनुसार नही करवाया गया है सड़क को मात्र 3 इंच ढाला गया है जबकि शासन के मापदंड के अनुसार ग्राम पंचायतों में बनने वाली सी सी सड़क की मोटाई 8 इंच होना आवश्यक है लेकिन ज्यादा पैसे बचाने के चक्कर मे जनप्रतिनिधियों द्वारा जिम्मेदारी अधिकारियों के साथ सेटिंग कर किस कदर शासकीय राशि मे डाका डाला जा रहा है जिसकी कहानी एक वर्ष पूर्व ग्राम पंचायत जरगाव के आश्रित ग्राम रवेली में बने सी सी सड़क में हुए गड्ढे बयां कर रही है। जिसको लेकर ग्रामवासी खासे नाराज नजर आ रहे है ग्रामीणों ने सरपंच पर घटिया निर्माण का आरोप लगाया है साथ ही सी सी सड़क निर्माण की भी जांच की मांग जिला के कलेक्टर व जनपद पंचायत छुरा के मुख्यकार्यपालन अधिकारी से की गई थी ।ग्रामीणों का कहना है कि जिस दिन जांच टीम ग्राम पंचायत जांच करने जरगाव पहुची थी उसी दिन सी सी सड़क निर्माण कार्य के सूचना बोर्ड को जिम्मेदार द्वारा वारनिश से पोत दिया गया ताकि उनके द्वारा किये गए क्रियाकलापो का पोल खुल न जाये।
क्या कहते है जिम्मेदार अधिकारी
इस सम्बंध में जनपद पंचायत छुरा के जरगाव पंचायत के इंजीनियर आई एल ध्रुव को इस सम्बंध में बात करने के लिए कई बार फोन लगाया गया पर पूरी घण्टी जाने के बाद भी फोन रिसीव नही किया गया।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *