BREAKING CG NEWS

CG NEWS: भगवान श्रीराम पर टिप्पणी से भड़का विवाद! FIR दर्ज

Share this

CG NEWS: Controversy erupts over comments on Lord Shri Ram! FIR registered

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के नगरी में कथित चंगाई सभा को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। 22 नवंबर को आयोजित प्रार्थना सभा का विरोध करने पहुंचे हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने एक व्यक्ति पर भगवान श्रीराम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर कार्यकर्ताओं ने नगरी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

CHHATTISGARH: चंगाई सभा को लेकर हंगामा, हिंदू संगठन और पुलिस में तीखी नोकझोंक

थाने पहुंचकर दर्ज कराई FIR, आंदोलन की चेतावनी

घटना से नाराज हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता नगरी थाने पहुंचे और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। संगठन का कहना है कि उनका विरोध सभा के कथित नियम उल्लंघन को लेकर था, लेकिन इस दौरान पास्टर की ओर से भगवान श्रीराम के प्रति की गई कथित अभद्र टिप्पणी से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

 

 

जल्द कार्रवाई नहीं होने पर दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

हिंदू जागरण मंच ने चेतावनी दी है कि यदि मामले में जल्द और सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन आगे उग्र आंदोलन करेगा। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *