BREAKING CG NEWS

CG CYBER FRAUD: 2.20 करोड़ के Cyber Fraud में नहीं मिली राहत! HC ने तीन आरोपियों की जमानत याचिका की खारिज

Share this

CG CYBER FRAUD: No relief found in the 22 million rupee cyber fraud! HC rejects bail pleas of three accused

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक से जुड़े 2.20 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने मामले में आरोपी अभिलाष कुमार डेनियल, आशीष तिवारी और नरेंद्र कुर्रे की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी है। तीनों आरोपियों को फिलहाल जेल में ही रहना होगा।

मामले के अनुसार, मई और जून 2026 के बीच बैंक खाते में करीब 2.20 करोड़ रुपये जमा किए गए और इसके बाद अलग-अलग माध्यमों से रकम निकाल ली गई। आरोप है कि साइबर ठगी की रकम के लेन-देन के लिए आरोपियों ने अपने बैंक खाते उपलब्ध कराए थे। इसके बदले प्रत्येक आरोपी को 20-20 हजार रुपये कमीशन दिया गया था।

मामले में आरोपियों की ओर से हाईकोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर की गई थी। सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने तीनों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी। इस फैसले से आरोपियों को राहत नहीं मिल सकी है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *