GOLD-SILVER PRICE: Gold and silver prices fall again! Know the latest rates of 22 and 24 carat
रायपुर: अगर आप सोना खरीदने का सोच रहे है तो आज के ताजा भाव पर जरूर नजर डाले। मंगलवार 17 नवंबर को शुरुआती कारोबार में देश के सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं में हल्की रिकवरी देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद सोने का भाव करीब 1.02 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 1.89 लाख रुपए प्रति किलो के आसपास बनी हुई है।
मंगलवार सुबह मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ समेत भारत के कई प्रमुख शहरों में आज 18 कैरेट से लेकर 24 कैरेट वाले सोने का भाव करीब 10 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। जहां मध्यप्रदेश के भोपाल में 18 कैरेट सोने का भाव 1,02,640 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 1,89,900 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रहा है। वहीं छत्तीसगढ़ में 24 कैरेट सोना 1,36,790 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,89,900 रुपए प्रति किलो दर्ज की गई है। यहां से आप अपने शहर मुताबिक सोने-चांदी का भाव देख सकते हैं।
सोने और चांदी आज कितनी गिरावट आई?
सोमवार को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में नीचे आई है। 24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट वाला सोना प्रति 10 ग्राम 10 रुपए की हल्की गिरावट दर्ज की गई है। उसी प्रकार चांदी की कीमत में भी आज 100 रुपए प्रति किलोग्राम की मामूली गिरावट देखने को मिली है। इस गिरावट को देखते हुए ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि देवऊठनी एकादशी पर 18 कैरेट वाला सोना टूटकर करीब 1 लाख रुपये तोला के करीब पहुंच सकता है।
वहीं, दूसरी तरफ चांदी की बात करें तो आज चांदी की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,899 रुपए और प्रति किलोग्राम 1,89,900 रुपए बिक रही है। बता दें की कल चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। एक किलो चांदी 5,000 रुपए सस्ती होकर 1.90 लाख रुपए पर आ गई थी, जबकि इससे पहले इसका भाव 1.95 लाख रुपए प्रति किलोग्राम पर था।

