RAIPUR NEWS: Brutality from a 3-year-old girl! AIIMS security guard arrested
RAIPUR NEWS: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है । जहां तीन साल की मासूम बच्ची के साथ कथित यौन शोषण किया गया। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान परमानन्द ध्रुव के रूप में हुई है, जो साहू पारा, टाटीबंध बस्ती का निवासी है। बताया जा रहा है कि आरोपी रायपुर स्थित एम्स अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करता था।
जानकारी के अनुसार, तीन वर्षीय बच्ची पड़ोस में खेलने गई हुई थी। इसी दौरान वह आरोपी परमानन्द ध्रुव के घर पहुंची थी। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने बच्ची के साथ यौन शोषण किया। घटना सामने आने के बाद मामला आमानाका थाना पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तत्काल कार्रवाई शुरू की और आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी परमानन्द ध्रुव साहू पारा, टाटीबंध बस्ती का रहने वाला बताया गया है। वह एम्स अस्पताल में गार्ड के रूप में कार्यरत था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की है।

