BREAKING CG NEWS

RAIPUR NEWS: रक्षाबंधन पर मातम! बहन की अस्थियां विसर्जित करने के बाद खारुन नदी में बहा भाई

Share this

RAIPUR NEWS: Mourning on Raksha Bandhan! Brother swept away in Kharun River after immersing sister’s ashes.

रायपुर। रक्षाबंधन के दिन बहन की अस्थियां विसर्जित करने महादेव घाट पहुंचे भाई युधिष्ठिर सारंग खारुन नदी में नहाने के दौरान तेज बहाव में बह गया। रायपुरा के सतनामीपारा निवासी युधिष्ठिर का देर शाम तक पता नहीं चल सका। शनिवार सुबह SDRF की टीम नदी में उसकी तलाश करेगी।

नहाने के दौरान बिगड़ा संतुलन

डीडीनगर पुलिस के मुताबिक, युधिष्ठिर शुक्रवार दोपहर परिवार के साथ महादेव घाट पहुंचा था। परिवार ने पहले उसकी बहन की अस्थियों का विसर्जन किया। इसके बाद युधिष्ठिर नदी में नहाने के लिए उतर गया। पानी का बहाव तेज था। गहराई का अंदाजा नहीं होने के कारण वह आगे चला गया और अचानक संतुलन बिगड़ गया।

CHHATTISGARH: नदी में बहे तीन मासूम के शव हुए बरामद

बचाने पहुंचे युवक को मछुआरों ने बचाया

पानी में बहने के दौरान युधिष्ठिर ने खुद को संभालने और किनारे पहुंचने की काफी कोशिश की। मगर तेज धारा उसे लगातार आगे ले जाती रही। कुछ देर बाद उसकी सांस फूलने लगी और वह नदी की गहराई से बाहर नहीं निकल पाया। यह देखकर एक युवक उसे बचाने नदी में उतरा, लेकिन वह भी डूबने लगा। इसके बाद मछुआरों ने किसी तरह दूसरे युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन युधिष्ठिर को नहीं बचाया जा सका।

 

SDRF के देर से पहुंचने का आरोप

घटना की जानकारी मिलने पर डीडीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की तलाश के लिए SDRF की टीम भी नदी में उतरी। स्वजन ने टीम के करीब एक से डेढ़ घंटे की देरी से पहुंचने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि घटनास्थल पर पहले से SDRF की टीम मौजूद नहीं थी। सूचना मिलने के बाद टीम माना से महादेव घाट पहुंची, जिसके चलते रेस्क्यू शुरू होने में देरी हुई। देर शाम तक युवक का पता नहीं चल सका।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *