BREAKING CG NEWS

Gold-Silver Price: सोने-चांदी के दामों में जोरदार उछाल, जानें आज का भाव

Share this

Gold-Silver Prices: Sharp surge in gold and silver rates; check today’s prices.

Gold-Silver Price: छत्तीसगढ़ के रायपुर के सराफा बाजार में त्योहारी सीजन के साथ सोने-चांदी के दाम तेजी से बढ़े हैं। पिछले एक महीने में सोना करीब 19 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 28 हजार रुपए प्रति किलो से अधिक महंगी हुई है। जुलाई में 1.46 लाख रुपए के आसपास रहा सोना अब करीब 1.65 लाख रुपए पहुंच गया है। वहीं चांदी भी 2.54 लाख रुपए प्रति किलो के करीब पहुंच गई है। कीमतों में उछाल के बावजूद त्योहारों के कारण बाजार में ज्वेलरी की मांग और खरीदारी बढ़ी है।

जुलाई में रायपुर में सोने की कीमत करीब 1.46 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम थी। अब इसका भाव बढ़कर करीब 1.65 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है। यानी एक महीने के भीतर सोने की कीमत में करीब 19 हजार रुपए की तेजी दर्ज की गई है। लगातार बढ़ते दामों के कारण ज्वेलरी खरीदने वालों का बजट भी प्रभावित हो रहा है।

चांदी में 28 हजार रुपए से ज्यादा का उछाल

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त तेजी आई है। जुलाई में करीब 2.26 लाख रुपए प्रति किलो रही चांदी अब बढ़कर करीब 2.54 लाख रुपए प्रति किलो पहुंच गई है। इस तरह एक महीने में चांदी 28 हजार रुपए से अधिक महंगी हुई है। त्योहारी मांग के बीच चांदी की कीमतों में यह तेजी बाजार के लिए महत्वपूर्ण बदलाव मानी जा रही है।

Train Gold Smuggling: ट्रेन में छिपा था करोड़ों का सोना! 1.24 किलो विदेशी Gold के साथ दो संदिग्ध गिरफ्तार

20 और 22 कैरेट सोने के भाव भी बढ़े

रायपुर के सराफा बाजार में 20 कैरेट गोल्ड की कीमत 1 लाख 38 हजार 900 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 52 हजार 150 रुपए प्रति 10 ग्राम है। शुद्धता के आधार पर अलग-अलग कैरेट के सोने की कीमतों में अंतर बना हुआ है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का भी असर

सराफा कारोबारियों के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों में तेजी के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार की परिस्थितियां और निवेशकों का रुख अहम है। हाल के दिनों में अमेरिकी बॉन्ड बाजार में तेजी के साथ वैश्विक बाजारों में निवेशकों के भरोसे में बदलाव का असर कीमती धातुओं पर पड़ा है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *