BREAKING CG NEWS

CHHATTISGARH: कांवड़ यात्रा के बीच एसिड अटैक! बाइक सवार युवकों ने महिला पर फेंका तेजाब

Share this

CHHATTIAGARH: दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां कांवड़ यात्रा पर निकली एक महिला पर तेज़ाब फेंका गया है। बाइक पार आए अज्ञात युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना में महिला का चेहरा झुलस गया, जबकि उसके साथ मौजूद दोनों बच्चे भी घायल हुए हैं। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, महिला अपने दोनों बच्चों को लेकर कांवड़ यात्रा पर निकली थी। इसी दौरान अरसनारा और रेवलीडीह के बीच सुनसान इलाके में बाइक सवार युवक पहुंचे और महिला पर एसिड फेंककर मौके से फरार हो गए। अचानक हुए हमले से इलाके में हड़कंप मच गया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से झुलस गई और उसके बच्चे भी घायल हुए हैं।

Read more:- CG Acid Attack: प्रेम प्रसंग के विवाद में भीड़ पर फेंका तेजाब, नाबालिग समेत 5 घायल

घटना के बाद तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं इस वारदात की जानकारी मिलते ही नंदिनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी है। वारदात के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *