BREAKING CG NEWS

COVID-19 Alert: COVID ने बढ़ाई टेंशन! आंध्र प्रदेश में 12 संक्रमित, 4 मरीजों की मौत

Share this

COVID-19 Alert: आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस एक बार फिर पैर पसारने में लगा है. राज्य के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के सेक्रेटरी जी. वीरपांडियन ने बताया कि कोविड-19 (COVID-19) के 12 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जिनमें से चार संक्रमित लोगों की मौत हो गई है. उन्होंने यह भी बताया कि यह मामले 26 जून से लेकर 16 जुलाई के बीच आए हैं. उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी कि चारों संक्रमित मरीज पहले से गंभीर बीमारियों से ग्रस्त थे.

सेक्रेटरी जी. वीरपांडियन ने गुरुवार को जारी एक बयान में बताया कि मरने वालों में YSR कडप्पा जिले के तीन और काकीनाडा जिले का एक व्यक्ति है. उन्होंने बताया कि सभी मरने वालों को गंभीर हेल्थ प्रॉब्लम पहले से थीं. उन्होंने आगे बताया कि वायरस के जेनेटिक सीक्वेंस की पहचान के लिए पांच सैंपल पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी भेजे गए हैं.

वीरपांडियन के मुताबिक कुल 12 मामलों में से आठ YSR कडप्पा जिले में, दो गुंटूर में, और एक-एक विशाखापत्तनम और काकीनाडा जिले में रिपोर्ट किया गया. उन्होंने बताया कि इनमें से दो मामले ऐसे लोगों से जुड़े थे जो इन्फेक्टेड लोगों के करीबी संपर्क में थे. उन्होंने लोगों को सलाह दी कि वे घबराएं नहीं, बल्कि सावधानी बरतें और अगर उनमें शक वाले लक्षण दिखें तो अस्पताल जाएं.

जारी की गई गाइडलाइंस

कोविड-19(COVID-19) के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए, स्टेट सर्विलांस विंग ने डिस्ट्रिक्ट मेडिकल एंड हेल्थ ऑफिसर्स (DMHOs), गवर्नमेंट जनरल हॉस्पिटल्स (GGHs), और टीचिंग हॉस्पिटल सुपरिटेंडेंट को इमरजेंसी गाइडलाइन्स पहले ही जारी कर दी हैं. पॉजिटिव मामलों से सैंपल इकट्ठा करने और टेस्ट करने और RT-PCR किट, VTM (वायरल ट्रांसपोर्ट मीडियम) किट, PPE किट, मास्क, सैनिटाइजर, ऑक्सीजन और दवाओं का स्टॉक करने के निर्देश जारी किए गए थे, हालांकि COVID-19 वार्ड बनाए गए हैं और जरूरी एंटीबायोटिक्स और जनरल दवाएं उपलब्ध हैं, लेकिन अस्पतालों में लैब टेस्टिंग के लिए गले और नाक के स्वैब इकट्ठा करने के लिए जरूरी VTM किट की कमी है. PPE (पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट) किट भी उपलब्ध नहीं हैं.

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *