Delhi Police Commissioner: आईपीएस अनुराग कुमार दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर नियुक्त किए गए हैं। 1994 बैच के आईपीएस अनुराग कुमार IPS सतीश गोलचा की जगह लेंगे।
बता दें कि आईपीएस अनुराग कुमार अभी तक आईबी में स्पेशल डायरेक्टर थे। शुक्रवार को गृह मंत्रालय की ओर से एक पत्र जारी किया गया, जिसमें अनुराग कुमार को दिल्ली के नए कमिश्नर नियुक्त किए जाने की जानकारी दी गई है।
चार्ज संभालने की तारीख से अगले ऑर्डर तक
एक ऑफिशियल ऑर्डर में कहा गया, “कॉम्पिटेंट अथॉरिटी की मंजूरी से अनुराग कुमार, IPS (AGMUT:1994) को चार्ज संभालने की तारीख से और अगले ऑर्डर तक दिल्ली का पुलिस कमिश्नर बनाया जाता है।”
आईपीएस सतीश गोलचा को हटाया
गृह मंत्रालय ने यूटी कैडर के 1992 बैच के आईपीएस सतीश गोलचा को दिल्ली पुलिस के आयुक्त पद से हटा दिया है। इनका कार्यकाल अगले साल मई तक था। करीब 11 माह पहले इन्हें पद से क्यों हटा दिया गया, इसको लेकर तरह-तरह की चर्चा की जा रही है। IPS ऑफिसर सतीश गोलचा को नए ऑफिसर के चार्ज संभालने पर आगे की पोस्टिंग के लिए दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर को रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है।

