बालकृष्ण मिश्रा/ सुकमा : बीजापुर में सड़क हादसे में क्रिकेट खिलाड़ी अविनाश उइके की मौत की खबर पर मंत्री कवासी लखमा ने दुख प्रकट करते हुए बस्तर में क्रिकेट जगत को अविनाश उइके की मौत पर अपूरणीय क्षति बताया मंत्री कवासी लखमा ने कहा की रविवार को वे क्रिकेट समापन कार्यक्रम पर बीजापुर गए थे जहां आदीवासी युवा खिलाड़ी अविनाश उइके को बतौर बेस्ट विकेटकीपर का अवार्ड भी अपने हाथों से दिया था मंत्री कवासी लखमा अविनाश के परिवार को एक लाख रूपय आर्थिक सहायता देने का भी ऐलान करते हुए युवा खिलाड़ी के परिजनों को हर सम्भव मदद देने की भी बात कही है।
सड़क हादसे में मौत की खबर से दुखी हूए मंत्री लखमा एक लाख रूपये सहायता का ऐलान

