प्रांतीय वॉच

10 वी, 12 वी के लिए विशेष कोचिंग का आयोजन

Share this

स्वपनिल तिवारी/ पिथौरा : कलेक्टर महासमुंद डोमन सिंह के निर्देशानुसार एव अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजेश गोलछा व बीईओ के के ठाकुर के मागदर्शन में विकास खंड पिथौरा के शासकीय कन्या उ मा विद्यालय पिथौरा में कक्षा 10 और 12 के गणित, जीवविज्ञान, भौतिक, रसायन, वाणिज्य, अंग्रेजी एवं सामाजिक विज्ञान विषयो का विशेष कोचिंग कक्षा का आयोजन 01 मार्च से प्रारंभ किया है प्रातः 7:30 से 9:30 तक चलने वाले इस कक्षा को विषय विशेषज्ञों द्वारा लिया जा रहा है इस कक्षा में कन्या उ मा वि पिथौरा सहित आर के हायर सेकंडरी स्कूल, अंजली हायर सेकंडरी स्कूल एवं सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र लाभ ले रहे हैं यह विशेष कक्षा 10 वी के लिए 10 अप्रेल तथा 12 वी के लिए 30 अप्रेल तक जारी रहेगी कोरोना काल मे छात्रो के नियमित अध्यापन में कमी को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर महासमुंद द्वारा सभी 5 ब्लाकों में 40 विशेष कक्षा के आयोजन कर सभी कठिन विषयो के तैयारी और मार्गदर्शन हेतु कक्षाए आयोजित करने के निर्देशानुसार विकास खण्ड पिथौरा के 11 स्कुलो में इन कक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है संकुल समन्वयक खगेश्वर डडसेना एवं कन्या उ मा वि के प्राचार्य ए आर बरिहा ने बताया कि इन कक्षाओं में लगभग 250 विद्यार्थी नियमित रूप से उपस्थित होकर इन कक्षाओं का लाभ ले रहे हैं

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *