BREAKING CG NEWS

CG CRIME NEWS: पिस्टल के साथ दबोचा गया रायपुर का हिस्ट्रीशीटर, लंबे समय से पुलिस को दे रहा था चकमा

Share this

CG CRIME NEWS: रायपुर। राजधानी रायपुर में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना डी डी नगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई देखने को मिली है। टीम ने लंबे समय से फरार हिस्ट्रीशीटर गौरव हेपट को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट, नारकोटिक्स एवं आर्म्स एक्ट सहित 12 से ज्यादा केस दर्ज है।

पढ़िए पूरी खबर

दरअसल, हिस्ट्रीशीटर गौरव हेपट थाना डी.डी. नगर में दर्ज धारा 296, 109(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के प्रकरण में घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। लंबित गंभीर प्रकरणों की समीक्षा के दौरान पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) संदीप पटेल ने प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट और थाना प्रभारी डी.डी. नगर को फरार आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश में जांच में जुटी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी गौरव हेपट को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान टीम ने उसके पास से 1 अवैध पिस्टल और 1 जिंदा कारतूस बरामद किया। बताया जा रहा है कि आरोपी गौरव हेपट कोतवाली थाना का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ रायपुर के कई थानों में हत्या के प्रयास, मारपीट, आर्म्स एक्ट, नारकोटिक्स संबंधी अपराधों सहित अन्य मामलों के एक दर्जन से अधिक मामला पहले से दर्ज हैं।

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *