Priyanka Kakkar said goodbye to AAP, held hands with Congress
नई दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने शनिवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया। प्रियंका कक्कड़ को सीनियर कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला, दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव और सांसद पवन खेड़ा ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई।
क्यों ज्वाइन की कांग्रेस?
कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा, मैं वही दिल्ली चाहती हूं, जहां मैं पली-बढ़ी हूं और सिर्फ कांग्रेस ही ऐसा कर सकती है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने वादा किया था कि वह न तो कोई बंगला लेंगे और न ही कोई कार, लेकिन हम सबने देखा कि असल में क्या हुआ।

