BREAKING CG NEWS

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर रेल मंडल में योग कार्यक्रम का आयोजन

Share this

रायपुर, 21 जून 2026: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल में आज व्यापक स्तर पर योग कार्यक्रम का आयोजन रेलवे सामुदायिक भवन, डब्ल्यू आर एस कॉलोनी, रायपुर रेल मंडल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री दयानंद ने अधिकारियों कर्मचारियों के साथ मिलकर योगा किया।

अध्यक्षा सेक्रो, रायपुर श्रीमती शिखा सिंह ने सेक्रो पदाधिकारीयो के साथ मिलकर योगाभ्यास किया।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री बजरंग अग्रवाल, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री राहुल गर्ग सहित सभी अधिकारियों कर्मचारियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों को किया।

 

मंडल रेल प्रबंधक श्री दयानंद ने स्वस्थ, संतुलित और तनावमुक्त जीवन में योग के महत्व पर प्रकाश डाला एवं योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ जीवन से स्वस्थ कार्य शैली की ओर कदम बढ़ाने पर जोर दिया।योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा तनावमुक्त जीवन जीने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने सभी कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों से नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारी, कर्मचारी ने कोलकाता, पश्चिम बंगाल में आयोजित माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम से भी जुड़े तथा उनके प्रेरणादायी संबोधन का श्रवण किया। प्रधानमंत्री ने योग को जन-जन के जीवन का हिस्सा बनाने तथा स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण में इसकी भूमिका पर बल दिया।

 

कार्यक्रम में योग विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। प्रतिभागियों को योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

 

इस अवसर पर बड़ी संख्या में रेलवे अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक कार्य संस्कृति को प्रोत्साहित करना था।

 

***********

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *