BREAKING देश दुनिया वॉच

पेट्रोल की छुट्टी तय! 100% इथेनॉल फ्यूल को मिली हरी झंडी, गडकरी बोले- बचेंगे ₹22 लाख करोड़

Share this

नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने देश के ईंधन क्षेत्र में एक बहुत बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नितिन गडकरी ने घोषणा की है कि उन्होंने 100 पर्सेंट इथेनॉल को कानूनी मान्यता देने और इससे जुड़े नियमों को तय करने वाली सरकारी फाइल पर दस्तखत कर दिए हैं। इस बड़े कदम के बाद अब देश में पूरी तरह से इथेनॉल से चलने वाली गाड़ियां कानूनी रूप से सड़कों पर दौड़ सकेंगी। गडकरी ने साफ कहा कि इथेनॉल आने वाले समय में पेट्रोल का सबसे बेहतरीन और सस्ता विकल्प बनकर उभरेगा। इससे भारत की विदेशी तेल पर निर्भरता बहुत हद तक कम हो जाएगी।

22 लाख करोड़ रुपये की बचत

वर्तमान में भारत को विदेशों से कच्चा तेल और जीवाश्म ईंधन मंगाने के लिए हर साल करीब 22 लाख करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम खर्च करनी पड़ती है। केंद्रीय मंत्री ने भरोसा जताया कि इस ऐतिहासिक फैसले से देश का यह 22 लाख करोड़ रुपये का बड़ा बोझ धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा, “अब हमने इस आयात को कम करने का जो संकल्प लिया था, उसके तहत देश में ही धीरे-धीरे गैस और इथेनॉल का उत्पादन बढ़ाया जाएगा। इससे पेट्रोल-डीजल का एक मजबूत स्वदेशी विकल्प पूरी तरह तैयार हो जाएगा।”

Read more:- Petrol Diesel News: मिडिल ईस्ट संकट का असर! सरकार ने पेट्रोल-डीजल खरीद को लेकर लिया बड़ा फैसला

टोयोटा, हुंडई भी लाएगी इथनॉल कार

इस योजना के तहत ऑटोमोबाइल कंपनियों ने भी मार्केट में अपने कदम तेजी से बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। हाल ही में 4 जून को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और नितिन गडकरी ने मारुति सुजुकी वैगनआर का ‘फ्लेक्स-फ्यूल’ मॉडल लॉन्च किया था, जो 100 पर्सेंट इथेनॉल पर चलती है। वहीं, देश की बड़ी बाइक निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी दो मोटरसाइकिलों को 100 पर्सेंट इथेनॉल इंजन के साथ मार्केट में उतार दिया है। गडकरी ने आगे बताया कि अगले दो महीनों के भीतर टोयोटा, सुजुकी और हुंडई जैसी दिग्गज कंपनियां भी अपने ऐसे वाहन लॉन्च करने जा रही हैं जो पूरी तरह इथेनॉल से चलेंगे।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *