BREAKING CG NEWS

हथौड़े से BJP नेता की हत्या… गांव में भड़का आक्रोश,  पथराव के बीच  आरोपी के घर चला बुलडोजर

Share this

विकासनगर (देहरादून) । सहसपुर कोतवाली अंतर्गत बैरागीवाला में भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला सोशल मीडिया सह संयोजक की हत्या में 12 नामजद कराते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं गांव में आक्रोशित हिंदू संगठनों ने आरोपितों के घरों पर पथराव, तोड़फोड़ की। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। साथ ही बुलडोजर लेकर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी आरोपितों के घरों पर पहुंचे और मकानों को चिन्हित किया। जिसके बाद बुलडोजर कार्रवाई की गई।

 

पीएसी व पुलिस तैनात

शनिवार को पानी विवाद को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों ने एकजुट होकर भगवत प्रसाद के घर पर हमला कर दिया था। हथौड़े से वार कर भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला सोशल मीडिया सह संयोजक विनोद की हत्या कर दी थी। उसके भाई अशोक, राजेश व भाभी को गंभीर घायल कर दिया था।सांप्रदायिक तनाव के चलते रात में गांव में पीएसी व पुलिस तैनात रही।

Read more:- CG BJP NEWS: कांग्रेस को झटका! सरपंच समेत कई लोग BJP में शामिल

वहीं मृतक के भाई अशोक कुमार पुत्र भगवत प्रसाद बैरागीवाला ने दी तहरीर में कहा कि पूर्व में पड़ोस के खेत जो इम्तियाज पुत्र समशु के है, में पानी को लेकर विवाद चल रहा था। जिसको लेकर शनिवार की शाम छह से साढ़े छह बजे तक रज्जाक पुत्र मासूम, इम्तियाज पुत्र शमशू, अमन पुत्र मासूम, युनुस पुत्र महबूब, मासूम का जवाई शहबाज, शराफल अली , मासूम पुत्र स्व. महबूब, आदिल पुत्र इम्तियाज, शमून पुत्र जब्बार, सलमान पुत्र युनुस, जावेद पुत्र मासूम, मासूम के मामा के लडके इन्तजार आदि समस्त निवासीगण बैरागीवाला अन्य करीब 30-35 लोगों के साथ घर पर आ गये। जिनके हाथों में लाठी डन्डे, लकड़ी की फट्टी व हथौडा और बेलचे आदि थे।

हथौड़े के वार से विनोद की हत्या

सभी ने एक साथ होकर उसके परिवार के सदस्य विनोद कुमार, राजेश, सुषमा पत्नी अशोक कुमार व उसके ऊपर जानलेवा हमला किया। जिसमें हथौड़े के वार से विनोद की हत्या कर दी गयी, जबकि अन्य परिवार के सदस्य अशोक सुषमा, राजेश गम्भीर रुप से घायल हो गये।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *