BREAKING देश दुनिया वॉच

Money Laundering Case:जैकलीन केस से SC जज ने बनाई दूरी, बोले- ‘मेरे बेटे ने की थी सरकारी पक्ष की पैरवी’

Share this

Money Laundering Case:  दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा ने गुरुवार को बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस की उस याचिका पर सुनवाई करने से खुद को अलग (recuse) कर लिया, जिसमें उन्होंने 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोप तय किए जाने के निचली अदालत के फैसले को चुनौती दी है।

जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा ने स्पष्ट किया कि एक संबंधित मामले में उनके बेटे ने सरकारी पक्ष की ओर से पैरवी की थी, इसलिए इस मामले वह सुनवाई नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि इस मामले को 25 जून को ऐसी बेंच के सामने लिस्ट करें। शुरुआत में, सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बेंच को बताया कि वह जांच एजेंसी, प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से पेश हो रहे हैं।

जस्टिस मिश्रा ने कहा, “कुछ दिक्कत है, यह किसी दूसरी बेंच के सामने जाएगा। इससे जुड़े मामलों में से एक में, मेरे बेटे ने सरकार की ओर से पैरवी की थी। इसे उस बेंच के सामने लगाएं जिसमें हममें से कोई भी सदस्य न हो।”

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *