BREAKING CG NEWS

Hormuz Ship Attack: होर्मुज के पास जहाज पर हमले में 3 भारतीयों की मौत

Share this

Hormuz Ship Attack:  नई दिल्ली। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पासओमान तट पर वाणिज्यिक पोत ‘एमटी सेट्टेबेलो’ पर हुए हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत की पुष्टि हुई है। फॉरवर्ड सीमेन यूनियन ऑफ इंडिया (FSUI) के महासचिव मनोज यादव ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए एक बड़ा दावा किया है कि अमेरिकी नौसेना बलों को जहाज पर सवार क्रू की राष्ट्रीयता के बारे में ‘101% जानकारी’ थी।

विदेश मंत्रालय (MEA) ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए बताया है कि जहाज पर सवार 24 भारतीय क्रू सदस्यों में से 21 को सुरक्षित बचा लिया गया है, और ओमान स्थित भारतीय दूतावास लापता नागरिकों की खोज के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय कर रहा है। लापता तीन भारतीयों की मौत की पुष्टि हो गई है।

 

फॉरवर्ड सीमेन यूनियन ऑफ इंडिया के महासचिव मनोज यादव ने कहा कि पोत से संपर्क बुरी तरह से बाधित हो गया है और विवरणों की अभी भी पुष्टि की जा रही है।अमेरिकी हमले में मारे गए तीनों नाविक भारत के अलग-अलग राज्यों से थे। उन्होंने कहा, “ये तीनों हिमाचल प्रदेश, देवरिया (उत्तर प्रदेश) और आंध्र प्रदेश से हैं।”

सीमैन यूनियन ऑफ इंडिया (एफएसयूआइ) की तरफ से बताया गया है कि मंगलवार को अमेरिका की तरफ से किये गये हमले में मारे गए नाविकों के नाम आदित्य शर्मा (डेक कैडेट), शिवानंद चौरसिया (इंजन फिटर) हैं, पटनाला सुरेश (चीफ इंजीनियर) है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *