BREAKING CG NEWS

ACCIDENT NEWS: जिस बस में जाना था स्कूल, उसी ने ली मासूम की जान

Share this

ACCIDENT NEWS: The very bus meant to take the child to school claimed the innocent life.

ACCIDENT NEWS: कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के सोनहत थाना क्षेत्र के धनपुर बस्ती में शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। स्कूल जाने के लिए निकली दूसरी कक्षा की छात्रा की उसी स्कूल की बस की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, धनपुर बस्ती निवासी प्रिंसि, जो सोनहत स्थित भारत इंग्लिश मीडियम स्कूल में कक्षा दूसरी की छात्रा थी, सुबह करीब 7:30 बजे स्कूल जाने के लिए बस में बैठने निकली थी। इसी दौरान वह स्कूल बस की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।

हादसे के बाद परिजन और आसपास के लोग बच्ची को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनहत ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि, हादसे में शामिल बस स्कूल संस्था की ही बस थी। घटना की सूचना मिलते ही सोनहत पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *