HASDEO RIVER ACCIDENT: जांजगीर-चांपा में हसदेव नदी में बहे 3 कॉलेज छात्रों में से एक का शव 18 घंटे बाद बरामद कर लिया गया है। नगर सैनिकों और गोताखोरों की टीम ने पवन लाल का शव नदी से बाहर निकाला। दो छात्र सचिन और मुरारी अब भी लापता हैं। सुबह से दोनों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
Hasdeo River Accident: पिकनिक मनाने पहुंचे 3 युवकों की हसदेव नदी में डूबने से मौत
बता दें कि बिलासपुर के चौकसे कॉलेज के 8 छात्र-छात्राएं शुक्रवार को पिकनिक मनाने देवरी गांव पहुंचे थे। नदी किनारे सेल्फी लेने के दौरान एक छात्र का पैर फिसल गया। उसे बचाने के लिए नदी में कूदे 2 अन्य छात्र भी तेज बहाव में बह गए।

