देश दुनिया वॉच

CRIME NEWS: घर के बाहर खड़ी थार में बदमाशों ने लगाई आग, आधी रात मचा हड़कंप

Share this

CRIME NEWS: कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बदमाशों का खौफ बढ़ता ही जा रहा है। दरअसल, कुछ अज्ञात असामाजिक  तत्वों ने घर के बाहर खड़ी थार गाड़ी में आग लगा दी । इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। जैसे तैसे कर दमकल विभाग की टीम ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Read more:- CG BREAKING: व्यापार विहार की तेल एजेंसी धूं-धूंकर जली, आग बुझाने में जुटी दमकल

जानकारी के अनुसार, यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत पोड़ी बहार इलाके की है। पोड़ी बहार स्थित शारदा विद्या निकेतन स्कूल के पास रहने वाले आदित्य कुमार की थार गाड़ी सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात करीब 12:20 बजे घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने गाड़ी में आग लगा दी। आधी रात को आग की लपटें देखकर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी मच गई।

Read more:- RAIPUR CRIME: कोर्ट परिसर में खूनी खेल! पेशी पर पहुंचे भाई ने भाई को मारा चाकू

आरोपियों की तलाश जारी

घबराए स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना डायल 112 और सिविल लाइन थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम और दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया गया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *