BREAKING CG NEWS

Gas Cylinder Blast:गैस सिलेंडर ब्लास्ट में SECL डिप्टी मैनेजर की मौत, इलाके में मचा हड़कंप

Share this

Gas Cylinder Blast, कोरिया : छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से दर्दनाक हादसे सामने आया है. एसईसीएल चरचा कॉलरी क्षेत्र स्थित चाइना ब्लॉक में शनिवार रात करीब 11:30 बजे एक क्वाटर में गैस सिलेंडर सिलेंडर ब्लास्ट हो गया. धमाकेदार विस्फोट में एसईसीएल के डिप्टी मैनेजर के. वी. नंदन की मौके पर ही मौत हो गई. घटना से इलाके में हड़ंकप मच गया है.

Read more:- LPG Price Hike: आम आदमी को महंगाई का झटका, रसोई गैस फिर हुई महंगी

जानकारी के मुताबिक, सिलेंडर ब्लास्ट होने से पूरा क्षेत्र दहल गया. काफी दूर तक धमाके की आवाज सुनाई दी. लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना पर पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और बचाव दल मौके पर पहुंचे.शुरूआती जांच में गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से हादसे की वजह सामने आ रही है. घटनास्थल के आसपास को घेर कर जांच की जा रही है. फोरेंसिक और तकनीकी टीम को भी जांच के लिए बुला लिया गया है.

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *